फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   rape, maid rape, maid rape by nri, ropar rape, punjab rape, crime

बेटे को फंसाने की धमकी दे NRI ने काम वाली से किया रेप

Tue, 19 Apr 2016 04:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़(पंजाब) Updated Tue, 19 Apr 2016 04:10 PM IST
विज्ञापन
rape, maid rape, maid rape by nri, ropar rape, punjab rape, crime
रेप - फोटो : DEMO Pics
बेटे को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर एनआरआई ने काम करने वाली से दुराचार किया। मामला पंजाब के रोपड़ का है। पीड़ित महिला ने मानवी अधिकार मंच के साथ प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सिटी थाना पुलिस ने धक्के से दस्तखत कराकर फैसला करा दिया है। वहीं डीएसपी का कहना है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने पत्रकारों को बताया कि वह शहर के एक एनआरआई के घर पर सफाई और उसकी बुजुर्ग मांकी देखभाल करती थी। महिला ने कहा कि 16 मार्च को जब वह एनआरआई के घर पर सुबह साढेट सात बजे के करीब काम करने के लिए गई थी। एनआरआई की मां के कमरे की वह सफाई कर रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच एनआरआई दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ दुराचार किया। जब उसने शोर मचाना चाहा तो उसे एनआरआई ने घमकी दी कि वह उस पर व उसके बेटे के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करा देगा। महिला ने कहा कि उसने इस सबंध में 181 नंबर पर भी शिकायत की थी। इसके बाद सिटी थाना के एएसआई इंदरपाल सिंह ने उसे थाने में बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पुलिस ने तीन पार्षदों की मौजूदगी में खाली कागजों पर दस्तखत करवाकर धक्के से फैसला करवा दिया। जब उसे थाने में बुलाया गया उस समय कोई महिला पुलिस कर्मी मौजूद नहीं थी। उधर इस सबंध में डीएसपी हरबीर सिंह अटवाल ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed