फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape in panchkula, kidnapping and rape, followup

पंचकूला: रेप पीड़िता ने दर्ज कराए बयान, सुनाई उस रात की पूरी कहानी

Fri, 20 Jan 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 20 Jan 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
rape in panchkula, kidnapping and rape, followup
- फोटो : Demo Pic
रेप के आरोपी को पकड़ने में हो ही देरी को देखते हुए वीरवार को 21 वर्षीय छात्रा अपने मां-बाप के साथ डीसीपी कार्यालय पहुंची। जहां पीड़िता ने डीसीपी अनिल कुमार धवन के सामने एक बार फिर बयान दर्ज कराए। डीसीपी अनिल कुमार धवन ने बताया कि युवती के पिता ने बेटी के साथ आकर दोबारा बयान दर्ज कराए हैं। उन्होंने जल्द आरोपी को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को करीब रात 8 बजे सेक्टर-20 की मेन मार्केट से युवती को गन प्वाइंट पर गाड़ी सहित अगवा कर रेप करने के मामले में 24 घंटे से अधिक हो चुके हैं। इसके बाद भी पंचकूला पुलिस आरोपी का पता नहीं लगा पाई है। पुलिस वीरवार को भी वारदात वाले इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही।
विज्ञापन


किडनेपिंग के दौरान दोस्त ने किया था फोन
रेप पीड़िता ने कहा कि आरोपी पता पूछने के बहाने पहले जबरदस्ती गाड़ी में गाड़ी में घुसा। फिर आरोपी ने एकदम से युवती के सिर पर पिस्तौल तान दी। जिससे युवती पूरी तरह डर गई। युवती ने बताया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस पर युवती ने डर के मारे आरोपी के सामने सरेंडर कर दिया। युवती ने डीसीपी को बताया कि जब आरोपी उसे गन प्वाइंट पर किडनैप कर ले जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब उसके दोस्त जो कुछ खरीदने पतंजलि स्टोर में गया था, उसने उसे न पाकर उसे रास्ते में फोन भी आया। लेकिन उस समय युवती गन प्वाइंट पर थी, आरोपी ने युवती से कहा कि वह अपने दोस्त से कहे कि उसके किसी रिश्तेदार की अचानक तबीयत बिगड़ गई है और वह उन्हें देखने अस्पताल जा रही है। जान जाने के डर से युवती ने आरोपी के कहने पर दोस्त को फोन पर झूठ बोला।

युवती के दोस्त के भी बयान दर्ज

rape in panchkula, kidnapping and rape, followup
रेप - फोटो : DEMO Pics
युवती के दोस्त के भी बयान दर्ज
सूूत्रों की मानें तो वीरवार को युवती के दोस्त के भी बयान दर्ज किए गए जो कि घटना वाली रात युवती के साथ सेक्टर-20 के मेन मार्केट में उसके साथ था। वहीं, युवती के दोस्त ने पुलिस को बताया कि घटना के अगले दिन वह अपनी दोस्त के साथ खुद सेक्टर-20 के पुलिस थाने में रेप का मामला दर्ज करवाने गया था। पुलिस के लिए सिरदर्द बने मामले ने पूरे महकमे को हिलाकर रख दिया है।  

पुलिस ने बनाई चार स्पेशल टीमें
डीसीपी अनिल कुमार धवन ने रेप के आरोपी को पकड़ने के लिए वीरवार को चार स्पेशल टीमें गठित की हैं। धवन ने बताया कि रेप के आरोपी पकड़ने के लिए सीआईए-1 के इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह, सीआईए-2 के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, महिला पुलिस थाना की एसएचओ मंजीत कौर और सेक्टर-20 थाने के एसएचओ यशदीप के नेतृत्व में चार स्पेशल टीमें बनाई गईं हैं। जो मामले में आगे की तहकीकात करेंगे।

साइबर सेल की ली जा रही मदद
पंचकूला पुलिस अब चंडीगढ़ पुलिस के साइबर सेल के एक्सपर्ट की मदद ले रही है। क्योंकि चंडीगढ़ साइबर सेल की मदद से हाल ही में चंडीगढ़ में एक युवती के साथ हुए दुष्कर्म के मामले को ट्रेस किया था। सूूत्रों की मानें तो डीसीपी अनिल कुमार धवन ने चंडीगढ़ पुलिस के साइबर एक्सपर्ट्स को लड़की के मोबाइल की लोकेशन ट्रैक करने के लिए मदद मांगी है।

मंगलवार देर रात इस तरह हुई दरिंदगी

rape in panchkula, kidnapping and rape, followup
रेप - फोटो : DEMO Pics
मंगलवार देर रात इस तरह हुई दरिंदगी
-पंचकूला के सेक्टर 20 के साथ लगते पीरमुछला से एक लड़की और लड़का मंगलवार शाम आठ बजे आई 20 कार में चले।
-सेक्टर 20 पंचकूला में आकर लड़का पतंजलि स्टोर मे शहद खरीदने गया।
-कार स्टार्ट थी और लड़की ड्राइवर के साथ वाली सीट पर बैठी थी।
-तभी एक लड़का आया और कार में बैठ गया और लड़की को पिस्तौल दिखाकर लड़की को कार समेत ले गया।
- जब छात्रा के दोस्त ने उसे कॉल की तो पीड़िता से गन प्वाइंट पर झूठ बोलने को कहा। इसके बाद फिर लड़की से उसके दोस्त को मैसेज और फोन कराया की किसी जानकार की तबीयत खराब हो गई है, वह अपने घर चला जाए। वह अस्पताल जा रही है।
-किडनैपर ने सेक्टर 26/28 के सुनसान एरिया में लड़की के कपड़े उतराए और उसे डिक्की मे बंद कर दिया। 
-किडनैपर ने सेक्टर 28 में ठेके से शराब ली, लड़की को डिक्की से बाहर आने को कहा और उसे भी जबरन शराब पिलाई।
-गाड़ी में लड़की का रेप किया और एमएमएस बनाया। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे लड़की को माजरी चौक और सेक्टर-6 के बीच ऑटो में बिठकर उसके पर्स से ही 150 रुपये आटो वाले को दिए।
-लड़की की कार, पर्स, मोबाइल किडनैपर ले गया।
-काले रंग की कार आई-20 पुराने मॉडल की है। नंबर है पीबी08बीजेड 4080 आगे व पीछे वाले शीशे पर आर्मी लिखा है।
-किडनैपर 30/32 साल का है। दाढ़ी रखी हुईं थी और कैप पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed