फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape her husband

'मेरे पति ने बार-बार किया रेप, बेटा भी रख लिया'

Wed, 16 Apr 2014 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 16 Apr 2014 06:33 PM IST
विज्ञापन
rape her husband

जब 13 साल की थी तो आरोपी उसे घर से भगा ले गया, शादी रचाई और बार-बार रेप कर मुझे बच्चे की मां बना दिया।

विज्ञापन


शादी के छह वर्ष बीतने के बाद एक युवती ने अपने पति पर दुराचार का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसे धोखे से तलाक दिया और उसके बेटे को छीन कर उसे घर से निकाल दिया।

सने इसकी शिकायत थाना डिविजन छह पुलिस के पास की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर विश्वकर्मा नगर निवासी जसपाल सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

13 की उम्र में शादी

rape her husband
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उधर, पुलिस ने सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए है।

थाना डिविजन सात के अधीन आती चौकी ताजपुर के इंचार्ज एएसआई हरभजन सिंह ने कहा कि जब पीडिता की उम्र मात्र 13 वर्ष की थी तो आरोपी उसे शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया था। उसने पीड़िता के साथ शादी कर ली और दो वर्ष के बाद उनके घर एक बेटे ने जन्म लिया, लेकिन तीन महीने बाद ही बेटे की किसी कारणवश मौत हो गई। उसके बाद दोनो में झगड़ा रहने लगा।

धोखे से तलाक देकर घर से निकाला

rape her husband

दोनो में राजीनामा होने के बाद दोनों इलाके में ही एक किराए के मकान में रहने लगे। तीन वर्ष पहले उनके घर फिर से एक बेटे ने जन्म लिया। कुछ दिनों से दोनों में फिर से विवाद हो गया था। इसी दौरान आरोपी ने धोखे से उससे तलाक ले लिया और उसे घर से निकाल दिया।

आरोपी ने पीड़िता को घर से निकाल कर बेटे को अपने पास ही रख लिया। एएसआई हरभजन सिंह ने कहा कि पीड़िता ने उनके पास शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को वीरवार अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed