{"_id":"57b8306c4f1c1b8f636eb9c8","slug":"rape-girl-rape-girl-rape-by-friend-girl-rape-by-facebook-friend-sexual-crime-bathinda-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर अनजान युवक से दोस्ती महंगी पड़ी युवती को, लुट गई आबरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर अनजान युवक से दोस्ती महंगी पड़ी युवती को, लुट गई आबरू
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Sun, 21 Aug 2016 09:19 AM IST
विज्ञापन
Facebook
फेसबुक पर जोड़ियां बन रही हैं, वहीं साइबर क्राइम भी बढ़ रहा है। अनजान युवक से दोस्ती की कीमत युवती को आबरू गंवाकर चुकानी पड़ी। ताजा मामला सामने आया, पंजाब के बठिंडा में। यहां फेसबुक फ्रेंड ने युवती के घर आकर ही उससे रेप कर दिया। युवक फिलहाल फरार है।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले गांव सिवियां निवासी युवक जसमीत सिंह ने उसे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेट भेजी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। धीरे-धीरे दोनों में मैसेज से बात होने लगी। युवक ने उसे अपने झांसे में ले लिया और दोनों रात-रात तक चैटिंग में व्यस्त रहने लगे।

Trending Videos
सोचा, मजाक कर रहा है, लेकिन वो तो..
फेसबुक पर दोस्ती के बाद हुई शादी
गत दिवस युवक ने लड़की से मिलने की इच्छा जताई तो लड़की भी मना न कर पाई। बठिंडा में दोनों मिले। जसमीत ने कहा कि वह उसे घर तक छोड़ देगा। युवती ने हामी भर दी। 4 अगस्त को दोनों घर पहुंचे तो युवक को पता लगा कि वह अकेली रहती है। इसके बाद युवक उससे अश्लील हरकतें करने लगा।
युवती को लगा कि वह मजाक ही कर रहा होगा, लेकिन धीरे-धीरे उसकी हरकतें बढ़ने लगी। इसके बाद युवक ने उसका मुंह बंद कर उससे दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद युवक वहां से फरार हो गया। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी जसमीत पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपी फरार है।