फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   rape, gangrape, married lady gangrape, ludhiana gangrape, ludhiana, punjab, gangrape

जानलेवा बीमारी से जंग जीतने वाली थी, दरिंदगी से हार गई

Sat, 30 Apr 2016 12:43 PM IST
विकास मल्होत्रा/अमर उजाला, लुधियाना
विकास मल्होत्रा/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 30 Apr 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
rape, gangrape, married lady gangrape, ludhiana gangrape, ludhiana, punjab, gangrape
रेप, सेक्स क्राइम - फोटो : demo pics
टीबी जैसी जानलेवा बीमारी से जंग जीतने ही वाली थी कि दरिंदगी से हार कर मौत के आगोश में चली गई। ये कहना है, विवाहिता के मकान मालिक पिता का। जिनके तीन किरायेदारों ने लुधियाना में मकान मालिक की बेटी से गैंगरेप के बाद नसें काट कर उसे छत से फेंक दिया।
विज्ञापन


युवती के पिता के मुताबिक दस दिन के शेष इलाज के बाद बेटी ने टीबी जैसी भयानक बीमारी से मुक्त हो जाना था। इसके लिए उन्हें दो दिन बाद डाक्टर के पास भी चेकअप के लिए जाना था। मगर उन्हें क्या पता था कि उसके साथ यह घटना घटित हो जाएगी।
विज्ञापन


उसकी पांच वर्षीय बेटी को तो अपनी मां के बारे में पूछती है तो सभी पारिवारिक सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल हो जाता है। पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि वह उस मासूम बच्ची को कैसे बताए कि उसकी मां इस दुनिया में नहीं रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पति नहीं करा रहा था इलाज, लुधियाना ले आए थे पिता

rape, gangrape, married lady gangrape, ludhiana gangrape, ludhiana, punjab, gangrape
पहले लड़की ने दादा पर आरोप लगाया था।
युवती के पिता ने बताया करीब दो वर्ष पहले बेटी बीमार हो गई तो उन्हें फोन आया। जब वह बेटी से मिलने के लिए गए तो पता चला कि उसका पति पूरी तरह से इलाज नहीं करा रहा है। इस पर वह इलाज कराने के लिए उसे बिहार से लुधियाना ले आए।

जब यहां डाक्टर को चेक कराया तो उन्होंने कहा कि अगर एक सप्ताह लाने में देरी हो जाती तो बेटी की मौत भी हो सकती थी। कुछ दिन पहले वह डाक्टर के पास उसका चेकअप कराने गए तो डाक्टर ने कहा था कि अब करीब दो सप्ताह उसका इलाज रह गया है और उसके बाद वह बिल्कुल ठीक हो जाएगी। 

सिर पर चोट लगने से हुई मौत

rape, gangrape, married lady gangrape, ludhiana gangrape, ludhiana, punjab, gangrape
रेप - फोटो : DEMO Pics
बुधवार की डॉ. रुची अग्रवाल, डॉ. सीमा चोपड़ा और डॉ. राज कुमार कौड़ा पर आधारित एक बोर्ड ने युवती के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि उसके हाथ की नसें काटी गई हैं। कोहनी के पास भी रगड़ के काफी निशान मिले। सिर पर काफी गहरी चोट है।

छत से गिरने के कारण भी सिर पर ही चोट लगी है, जिससे उसकी मौत हुई है। डाक्टरों के अनुसार प्राथमिक जांच के दौरान यही सामने आया है कि उसके साथ दुराचार हुआ है, लेकिन अभी पूरी तरह से कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने स्वैब लेकर जांच के लिए भेज दिए है। रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह से स्थिति स्पष्ट होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed