{"_id":"570fc15e4f1c1bc6344a6ab8","slug":"rape-daughter-rape-married-daughter-rape-karnal-rape-haryana-rape-karnal-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक! शादीशुदा बेटी से बाप करता था रेप और मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्मनाक! शादीशुदा बेटी से बाप करता था रेप और मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:04 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल जिले के नीलोखेड़ी में एक बाप अपनी शादीशुदा बेटी से रेप कर रहा था। परेशान होकर बेटी ने पुलिस में शिकायत कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती से पूछताछ के लिए महिला पुलिस कर्मियों को बुलाया गया है।
21 वर्षीय लड़की ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी शादी 2012 में असंध क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद पति से झगड़ा हो गया और मामला अदालत में चला गया तो वह वर्ष 2014 में अपने पति को छोड़कर नीलोखेड़ी वापस आ गई। इस दौरान उसकी माता का भी देहांत हो गया था। उसकी दूसरी बहन की शादी भी उसकी शादी के साथ हुई थी। बड़ा भाई दिल्ली में रहता है।
वह अपने पिता के साथ घर में रहने लगी तो उसके पिता उससे अवैध संबंध बनाने के लिए मारपीट करता और जोर जबरदस्ती पर उतर आया। वह पिछले कई साल से उससे जबरदस्ती कर रहा था। उसके पिता ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार को उसके साथ मारपीट की गई। तंग आकर उसने इसकी शिकायत पुलिस में की है। इस मामले में नीलोखेड़ी पुलिस चौकी इंचार्ज कंवर सिंह राणा का कहना है कि शिकायत मिली है। लड़की से पूछताछ के लिए महिला पुलिस को बुलाया गया है। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।