{"_id":"578c8bf84f1c1b9032c4be29","slug":"rape-daughter-rape-dobule-marriage-marriage-without-divorce-with-wife-crime-yamunanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली को तलाक दिए बिना दूसरी शादी रचाई, बेटी से रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहली को तलाक दिए बिना दूसरी शादी रचाई, बेटी से रेप की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
Updated Wed, 20 Jul 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी की, फिर बेटी से रेप की कोशिश
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब निवासी एक व्यक्ति ने पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी शादी रचा ली। साथ ही, बेटी से रेप की कोशिश की। पुलिस ने उसकी पहली पत्नी की शिकायत पर दहेज उत्पीडन, पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, जगाधरी निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब 15 साल पहले उसकी शादी पंजाब के डेराबस्सी जिले के गांव मुबारकपुर निवासी अमित के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने खूब दान दहेज दिया। लेकिन ससुरालजन शादी के बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
शादी के बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया। इस बीच ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे पीटकर घर से निकाल दिया। तभी से वह बेटी के साथ मायके में रह रही है। पिछले माह उसकी सास कुसम लता व ससुर अश्वनी कुमार उसके घर पर आए। दोनों उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को किसी कार्यक्रम में शामिल होने की बात कहकर ले गए।
विज्ञापन
20 जून को उसकी बेटी ने उसे फोन पर उसे बताया कि उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली है। आरोप है कि उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया। वह तुरंत डेराबस्सी गई और अपनी बेटी को साथ लेकर आई। हुडा चौकी इंचार्ज एएसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच के बाद उसके आरोपी पति व सास-ससुर पर विभिन्न धाराओं व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर लिया है।