फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape, child rape, sexual crime, crime, mahendragarh, haryana

टॉफी का लालच देकर दो साल की भतीजी के साथ दुराचार

Tue, 22 Mar 2016 01:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़ Updated Tue, 22 Mar 2016 01:40 PM IST
विज्ञापन
rape, child rape, sexual crime, crime, mahendragarh, haryana
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
महेंद्रगढ़ के कनीना थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते में ताऊ लगते युवक ने टॉफी का लालच देकर दो साल की बच्ची के साथ दुराचार किया। बच्ची लहुलुहान हालत में घर पहुंची तो परिजनों को शक हुआ। गांव में यह बात फैली तो ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


हुआ यूं कि थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार देर शाम रिश्ते में ताऊ लगने वाले एक व्यक्ति ने गली में खेल रही दो साल की बच्ची को टॉफी का लालच देकर उठा लिया। इसके बाद आरोपी बच्ची को अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया।
विज्ञापन


बच्ची की हालत बिगड़ती देख आरोपी ने उसे घर के बाहर छोड़ दिया। बच्ची अपने घर की ओर रोते हुए गई तो परिजनों ने उसे लहुलुहान हालात में पाया। बच्ची ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। बच्ची की हालत देखकर दौरान मौके पर काफी लोग जमा हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पीड़िता रोहतक रेफर
घटना के बाद पीड़िता को महेंद्रगढ़ सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां से उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे रोहतक रेफर कर दिया गया। सामान्य अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार पीड़िता की हालत लगातार खराब होती जा रही थी, जिसे देखते हुए उसे रेफर किया गया।


थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया पीड़िता की मां के बयान पर आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ धारा 376 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed