{"_id":"5783cac44f1c1b0f7913d5a2","slug":"rape-child-rape-girl-child-rape-disable-girl-child-rape-crime-abohar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के साथ सो रही दिव्यांग बच्ची को उठा ले गया, दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां के साथ सो रही दिव्यांग बच्ची को उठा ले गया, दुराचार
ब्यूरो, अमर उजाला, अबोहर
Updated Mon, 11 Jul 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबोहर में एक दिव्यांग बच्ची घर से अगवाकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है।
महिला रोग विशेषज्ञ डा. गुरलीन कौर ने उसके साथ दुराचार होने की पुष्टि की। थाना नं. 2 की पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आठ वर्षीय पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि रविवार रात उनकी बच्ची उनके पास ही सो रही थी। रात करीब 12 बजे उन्होंने देखा तो उनकी बच्ची बिस्तर पर नहीं थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सबने मिलकर काफी तलाश की लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला।
करीब दो घंटे बाद उनकी बेटी खून से लथपथ हालत में रोते हुए घर पहुंची। उन्होंने तुरंत उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। बातचीत में पीड़िता ने बताया कि एक युवक उसे मुंह बंदकर चारपाई से उठाकर ले गया और सुनसान गली में उससे दुराचार किया। मामले की कार्रवाई कर रहे एएसआई पवन कुमार ने बताया कि पीड़िता व उसकी माता के बयान पर मामला दर्ज आरोपी की तलाश की जा रही है।