{"_id":"59eb55a34f1c1bec538b875d","slug":"rape-case-registered-in-zirakpur-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसा पर 21 वर्षीय भांजी से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौसा पर 21 वर्षीय भांजी से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(पंजाब)
Updated Sat, 21 Oct 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मौसा पर अपनी ही भांजी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। वहीं, मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लड़की की शिकायत पर उसके मौसा के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ अमन निवासी चंडीगढ़ एनक्लेव (बिशनपुरा) के रूप में हुई है।
जांच अधिकारी सहायक इंस्पेक्टर फूलचंद ने बताया कि 21 वर्षीय लड़की ने शिकायत देकर बताया कि वह मूलरूप से राजस्थान की निवासी है और बचपन से अपने नानी-नाना के यहां रहती है। शिकायत के अनुसार, छह वर्ष पहले उसकी मौसी ने गुरप्रीत सिंह उर्फ अमन से लव मैरिज कर ली। आरोप है कि मौसा गुरप्रीत सिंह अक्सर उस पर गंदी नजर रखता था और एक वर्ष पूर्व उसने जबरदस्ती करके रेप किया। वहीं, गुरप्रीत ने इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी, इसलिए उसने मामले को लेकर किसी से बात नहीं की और चुप रही। वहीं, बीती 18 अक्तूबर को मौसी जब सो रही थी तो मौसा गुरप्रीत सिंह ने फिर उससे रेप किया।
दूसरी ओर, थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह रयाड़ ने बताया कि लड़की की शिकायत पर आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ अमन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।