फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   rape case, rape allegation on punjab police ig son, crime news, chandigarh police, chandigarh news

पंजाब पुलिस के पूर्व IG के बेटे पर रेप के आरोप, छापेमारी जारी

Tue, 15 Mar 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 15 Mar 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
rape case, rape allegation on punjab police ig son, crime news, chandigarh police, chandigarh news
रेप, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब पुलिस के पूर्व आईजी शामलाल गक्खड़ के बेटे पर ‌महिला ने रेप केस दर्ज कराया है। उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है, लेकिन आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस अभी तक नाकाम रही है। पुलिस का दावा है कि वह आईजी के बेटे विक्रमजीत गक्खड़ की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है लेकिन अब तक कामयाबी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पंजाब पुलिस के पूर्व आईजी शामलाल गक्खड़ के बेटे के खिलाफ एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि  विक्रमजीत ने शादी का झांसा देकर रेप किया बाद में उसका जायदाद पर भी कब्जा कर लिया। इसके अलावा उसने आरोपी पर मारपीट करने, चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


काफी समय तक लटकाने के बाद  सेक्टर-39 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया । सेक्टर 39 थाने के एसएचओ दिलशेर चंदेल ने कहा कि आरोपी  की गिरफ्तारी के लिए  फिरोजपुर, पटियाला व अन्य स्थानों पर छापामारी की गई है। लेकिन, विक्रमजीत का सुराग नहीं मिला। जबकि, उसके संपर्क में आने वाले व्यक्तियों से भी पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात हुई है, घर वाले उपलब्ध नहीं
एक सवाल के जवाब में पुलिस ने कहा कि परिवार के लोगों से बात हुई है, अभी वे उपलब्ध नही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। इसके बाद पुलिस सिर्फ छापामारी करने के जवाब पर अड़ी रही।


आईपीएस लॉबी पर बचाने का आरोप
सूत्रों की माने तो पंजाब पुलिस की आईपीएस लॉबी आरोपी को बचाने में जुट गई है। इसी वजह से केस के पहले दिन शुक्रवार को तो पुलिस ने कई जगह रेड की लेकिन शनिवार को कुछ नहीं किया। पुलिस की इस कार्रवाई से सवाल आता है कि क्या इस लॉबी से पुलिस गिरफ्तारी करने में बच रही है?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed