फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   rape case on former Akali leader Gunman

पूर्व अकाली नेता के गनमैन पर रेप का केस, अनाथ बताकर की थी दोस्ती

Sat, 08 Oct 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 08 Oct 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
rape case on former Akali leader Gunman
- फोटो : Demo Pic
पूर्व अकाली नेता के गनमैन रहे एक पुलिस मुलाजिम पर शादी का झांसा देकर दो साल तक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। थाना फेज-11 की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रेप समेत विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी सिमरनजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


आरोपी रोपड़ का रहने वाला बताया जा रहा है। थाने के एसएचओ सुखदेव सिंह ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, पीड़िता का कहना है कि अभी उनके परिवार को आरोपी के परिवार वालों से खतरा है। क्योंकि उनकी पहुंच काफी ऊपर तक है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि वह दो साल पहले शहर में ही एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। वह एक दिन फेज-11 में मोबाइल रिचार्ज करवाने गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसका नंबर नोट कर लिया था।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी उसे फोन करने लगा। दोनों में बातचीत होने लगी। इस दौरान उसने युवती को बताया कि वह परिवार में अकेला है। उसके माता-पिता नहीं हैं। उसे वह कहीं पर नौकरी लगवा दे। इसी बीच जब एक दिन वह फेज-11 पहुंची तो आरोपी उसे बस स्टैंड पर बाइक पर लेने के लिए पहुंच गया। साथ ही आरोपी उसे फेज-9 स्थित अकाली नेता के घर पर ले गया। वहां पर उसकी ड्यूटी थी। युवती का आरोप है कि वहां पर उसने जबरदस्ती की। साथ ही उसे कहा कि जहां पर वह नौकरी कर रहा है। उनकी पहुंच काफी ऊपर तक है। वह उससे शादी कर लेगा, लेकिन वह अपना मुंह बंद रखे। इस दौरान काफी दिनों तक वह उसके साथ संबंध बनाता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का आया फोन, समझौता कर लेते हैं

rape case on former Akali leader Gunman
रेप - फोटो : DEMO Pics
पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी की ड्यूटी नेता के साथ लुधियाना में लग गई। इस बीच युवती को उस पर संदेह हुआ तो उसने आरोपी के घरवालों का नंबर पता कर फोन किया। आरोपी के पिता को उसने सारी बात बताई। आरोपी के पिता ने उसे धमकाया और मुंह बंद रखने की चेतावनी दी। लेकिन वह लगातार उसे शादी करने के लिए कहती रही।

इसी बीच आरोपी एक दिन उसे अकाली नेता के चंडीगढ़ स्थित घर पर ले गया। जहां पर नेता के पारिवारिक मेंबरों ने भी उस पर दबाव बनाया। साथ ही समझौता करवाने की कोशिश की। लेकिन युवती उससे शादी करना चाहती थी। उसने उनकी एक नहीं सुनी। 

इसी बीच उक्त आरोपी ने उसे पीटा। इस पर उसने सेक्टर-34 के थाने में शिकायत दे दी। जहां पर उसने माफीनामा दिया कि वह उससे शादी कर लेगा। पीड़िता ने बताया कि हारकर उसने 22 अगस्त 2016 को एसएसपी आफिस मोहाली में शिकायत दी थी। इसके बाद यह केस फेज-11 के थाने को मार्क कर दिया गया। इस बीच वह बीमार पड़ गई थी।

पीड़िता ने बताया कि जैसे ही आरोपी के पिता को पता चला कि उनके बेटे पर केस दर्ज हो गया है। इसी बीच शुक्रवार शाम को उसके पिता का फोन आया। साथ ही कहा कि वह समझौते के लिए तैयार हैं। इससे पहले वह कहता था कि वह आर्मी से रिटायर हैं। साथ ही उसे शिकायत देकर अंदर करवा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed