फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape case filed against groom during marriage ceremony on complaint of live in friend

शादी समारोह में पहुंचीं पूर्व मिस चंडीगढ़, कुछ ऐसा बोलीं दूल्हे पर रेप केस

Thu, 17 Nov 2016 07:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(मोहाली) Updated Thu, 17 Nov 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
rape case filed against groom during marriage ceremony on complaint of live in friend
rape - फोटो : BBC
एक शादी समारोह में पूर्व मिस चंडीगढ़ पहुंचीं और सारे मेहमान उसे देख दंग रह गए, क्योंकि वह कुछ ऐसा बोली, दूल्हे पर रेप केस हो गया। मामला, पंजाब के मोहाली जिले के जीरकपुर इलाके का है।
विज्ञापन


मिस चंडीगढ़ रह चुकी एक मॉडल ने एसएसपी मोहाली को दी शिकायत में कहा था कि वह जीरकपुर के वरुण शर्मा नाम के युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। बाद में वरुण ने शादी करने से मना कर दिया और किसी और लड़की से सगाई कर ली।
विज्ञापन


एसएसपी के आदेश के बाद जीरकपुर थाने के एसएचओ त्रिलोचन सिंह ने कहा कि युवक के खिलाफ रेप व धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद वरुण अपने परिवार के साथ फरार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का झांसा देता था और सगाई किसी और से कर ली

rape case filed against groom during marriage ceremony on complaint of live in friend
rape
मॉडल ने बताया कि पहले वरुण उसे शादी करने का झांसा देता रहा और बाद में किसी और लड़की से सगाई कर ली। रात को जब पीड़िता को पता चला कि जहां पर वरुण की शादी होने वाली थी, वहां रात को लोग इकट्ठे हुए हैं। इसके बाद उस स्थान पर लड़की पुलिस के साथ पहुंची। यहां रिश्तेदार खाना खा रहे थे और पुलिस भी मौजूद थी।

मॉडल ने पुलिस को कहा कि वरुण शादी कर रहा है, इसे रुकवाओ। पुलिस ने मॉडल को बताया कि पैलेस में जो लोग खाना खा रहे हैं वो दुल्हन पक्ष से संबंधित हैं। लड़की वालों ने पैलेस की बुकिंग के पैसे दे रखे थे। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। रिश्तेदार भी आ चुके थे, लेकिन शादी कैंसिल हो गई।

ऐसे में दूर से आए रिश्तेदारों को यहां खाना खिलाया जा रहा है। हालांकि इसके बाद भी मॉडल नहीं मानी और कहने लगी कि उसे शक है कि वरुण कहीं और शादी कर रहा है। देर रात तक पैलेस के बाहर हंगामा होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed