फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   rape and murder of girlfriend's friend, accused arrested

गर्लफ्रेंड की सहेली पर नजर फिसली, रेप के बाद गला घोंटा

Mon, 14 Mar 2016 08:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका,पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका,पंचकूला Updated Mon, 14 Mar 2016 08:10 AM IST
विज्ञापन
rape and murder of girlfriend's friend, accused arrested
रेप और हत्या का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

गर्लफ्रेंड की सहेली पर नीयत फिसलते ही पहले तो नशे की गोली देकर उसका रेप किया, फिर भेद खुलने के डर से उसकी हत्या कर दी। वारदात, हरियाणा के कालका में शुक्रवार 11 मार्च को हुई थी, उस रात परेड कॉलोनी के एक घर में अद्धनग्न अवस्था में 13 वर्षीय नौवीं कक्षा की छात्रा मृत मिली थी। कालका पुलिस ने मामले को सुलझाने का दावा करते हुए रविवार को नाबालिग सहेली सहित आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक छात्रा की सहेली ने बताया कि रोहित मेरा दोस्त है और परवाणु सेक्टर-2 स्थित निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसने बतया कि उसका और रोहित का आपस में मिलना जुलना लगा रहता था। उसने बताया कि छात्रा उसकी स्कूल की सहपाठी थी वह दोनों दूसरी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक परवाणु के सरकारी स्कूल में साथ-साथ पढ़े हैं। उसने बताया की एक दिन रोहित ने उसे उसकी सहेली के साथ देख लिया और उससे दोस्ती करने को कहने लगा।
विज्ञापन


मंगलवार 8 मार्च को वह रोहित को छात्रा के घर मिलवाने के लिए ले गई उस समय उनके घर में उन तीनों के अलावा कोई नहीं था। करीब एक घंटा घर में बिताने के बाद वह और रोहित चले गए। उधर बुधवार 9 मार्च को रोहित अकेला छात्रा के घर उससे मिलने के लिए आया और चला गया। उसने बताया कि फिर रोहित ने एक बार फिर से छात्रा के घर दोबारा मिलने जाने की बात कही, तो उसने शुक्रवार 11 मार्च को मिलने के लिए जाने को कहा। 11 मार्च को वह और रोहित सुबह करीब दस बजे छात्रा से मिलने के लिए परवाणु से कालका की ओर निकले। उसने बताया कि छात्रा के घर पहुंचने के बाद रोहित ने उसे बाहर इंतजार करने को कह उसके घर में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि इस बीच रोहित ने छात्रा को पानी में नशे की गोली मिलाकर पिला दी और छात्रा बेहोश हो गई फिर रोहित ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस बीच नशे की गोली और दुष्‍कर्म के चलते छात्रा की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई। उसने बताया कि तब रोहित ने एकदम से दरवाजा खोला और उसे बताया कि छात्रा की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई है।

होश में आने के बाद छात्रा किसी को कुछ बता न दे इस डर के चलते रोहित के कहने पर पहले उसने और फिर रोहित ने छात्रा का गला दबा दिया। कुछ देर के बाद छात्रा की सांसे चलनी बंद हो गई तो वे दोनों छात्रा को अर्द्धनग्न अवस्था में छोड़कर भाग गए।

9वीं की छात्रा का शव बेड पर अर्धनग्न अवस्था में मिला था

rape and murder of girlfriend's friend, accused arrested
कालका में रेप के बाद छात्रा की हत्या - फोटो : amar ujala

कालका के वार्ड एक में शुक्रवार को 9वीं की छात्रा के घर में बेड पर अर्धनग्न अवस्था में मृत मिलने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया था। वह परवाणू स्थित स्कूल में 9वीं में पढ़ती थी। शुक्रवार को दो बजे उसका पेपर भी था। घटना के दौरान हालात देखकर लोगों ने भी रेप के बाद हत्या का अंदेशा जताया था।

छात्रा मध्यप्रदेश की रहने वाली थी लेकिन करीब चार साल से अपने माता-पिता और भाई के साथ किराए के मकान में रहते थे। घटना के दिन वह घर पर अकेली थी। घटना के‌ दिन पड़ोस की महिला ने बताया कि छात्रा अक्सर उनके यहां खेलने आती थी, लेकिन जब वह शुक्रवार को नहीं आई तो वह उसके घर गई। उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा खुला था। जब अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। छात्रा के कमरे का दरवाजा खुला देख वह अंदर गईं तो देखा कि छात्रा बेड पर अर्धनग्न अवस्था में पड़ी थी।

उधर कालका पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। जांच के दौरान मिले क्ल के आधार पर मृतक छात्रा की सहेली और लड़के से अलग-अलग पूछताछ की गई। दोनो ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और दोनो को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed