फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ransom demanded from young man after kidnapping in Narnaul

Narnaul News: तीन युवकों ने होटल से युवक का किया अपहरण, 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी

Fri, 30 Dec 2022 12:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 30 Dec 2022 12:12 PM IST
सार

पुलिस पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राजू काना को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Ransom demanded from young man after kidnapping in Narnaul
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

नंगली बॉर्डर पर 12 दिन पहले खाना खा रहे गांव आकोली निवासी एक युवक को तीन लोगों ने अपहरण कर कार में बैठा लिया। इस दौरान उसके साथ मारपीट की और 10 लाख की फिरौती मांगी। पुलिस ने उक्त युवक के बयान पर नामजद तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, अपहरण करने, फिरौती मांगने और जाने से मारने की धमकी जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

विज्ञापन


गांव आकोली निवासी विनय कुमार ने नांगल चौधरी थाने में दी शिकायत में बताया कि 18 दिसंबर की शाम छह बजे वह नंगली बॉर्डर पर एक होटल पर खाना खाने गया था। उसी समय बिरजू, निवासी भुंगारक, जागे निवासी नेहरू नगर व राजू काना निवासी सुराना होटल पर पहुंचे। उन्होंने उसको (विनय को) को ठेके पर चलने को कहा लेकिन उसने ठेके पर जाने से मना कर दिया। इस दौरान उन्होंने उसको जबरदस्ती उठाकर ऑल्टो कार में बैठा लिया। वो उसे हाईवे की तरफर लेकर पहुंचे। रास्ते में उसके साथ तीनों ने मारपीट की और गांव सुराना में राजू काना के ऑफिस लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


वहां तीनों ने कहा कि 10 लाख रुपये मंगवा, आगे फाइनेंस का काम करना चाहते हैं। जब उसने पैसे देने से मना कर दिया तो मारपीट की। बाद में उन्होंने ऑल्टो कार में उनके गांव की बणी में फेंक कर चले गए और जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद उसने अपना सरकारी अस्पताल में इलाज करवाया। पुलिस पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राजू काना को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विनय कुमार ने बयान दर्ज करवाए थे कि उसका अपहरण कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है और राजू काना को गिरफ्तार भी कर लिया है। राकेश कुमार, थाना प्रभारी, नांगल चौधरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed