फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rampal son open sentional truth about haryana police

रामपाल के बेटे ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 09 Dec 2014 03:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरवाला (हिसार)
ब्यूरो/अमर उजाला, बरवाला (हिसार) Updated Tue, 09 Dec 2014 03:26 PM IST
विज्ञापन
rampal son open sentional truth about haryana police

बरवाला थाने में न तो हमें सही खाना मिल रहा है और ना ही नहाने की व्यवस्था है। पुलिस हमें साजिश के तहत फंसाकर लगातार प्रताड़ित कर रही है। इससे तो अच्छा है पुलिस हमें जेल भेज दे।

विज्ञापन


यह बातें सोमवार को रामपाल के बेटे वीरेंद्र ने अमर उजाला संवाददाता से कहीं। सोमवार को उसे मेडिकल के लिए लाया गया था। खुद को बेकसूर बताते हुए वीरेंद्र ने कहा कि पुलिस ने मुझे जानबूझकर फंसाया है और गुनाह कबूल करने के लिए जबरन प्रताड़ित कर रही है।
विज्ञापन


बरवाला थाने में तीन दिन के रिमांड पर चल रहे रामपाल के बेटे वीरेंद्र और बलजीत सहित चार लोगों का बरवाला अस्पताल में मेडिकल करवाया गया।

आज हमारे क्या हालात हैं सबको पता

rampal son open sentional truth about haryana police

बरवाला अस्पताल में रामपाल के बेटे से जब यह पूछा गया कि क्या वह भी पूरे मामले में शामिल था तो उसने कहा कि वह बेकसूर है। इससे अधिक उसे कुछ नहीं कहना। उसने कहा कि आश्रम मेरे घर जैसा था और वहां कोई गलत काम नहीं होता था।

इसके बाद उसने चुप्पी साध ली और आगे की बातचीत पिता के खास राजदार बलजीत से करने को कहा। जब इस बारे में बलजीत से बातचीत की गई तो उसने कहा कि अब तो हमारा पीछा छोड़ दो। आज हमारे क्या हालात हैं सबको पता है। जो हम कहेंगे उस पर कोई यकीन नहीं करेगा। बलजीत ने कहा कि सच्चाई को सुनने वाला कोई नहीं है।

रामपाल फिर तीन दिन के रिमांड पर

rampal son open sentional truth about haryana police

सतलोक आश्रम के मुखी रामपाल को बरवाला पुलिस ने शाम को जेएमआइसी प्रतीक जैन की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने रामपाल को हत्या मामले में फिर तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने कोर्ट से बरवाला थाना में दर्ज 429 नंबर मुकदमे में आश्रम में चार अनुयायियों की मौत के बारे में पूछताछ के लिए तीन दिन का रिमांड मांगा था।

रामपाल को शाम करीब 3 बजकर 56 मिनट पर कोर्ट में पेश किया गया। करीब 38 मिनट बाद रामपाल 4 बजकर 34 मिनट पर बाहर निकला। कोर्ट के समक्ष सरकारी वकील ने कहा कि रामपाल से हत्या मामले में पूछताछ करनी है। बरवाला थाना में रामपाल व उसके अनुयायियों के खिलाफ लखपत कॉलोनी नई दिल्ली निवासी शिवपाल ने शिकायत दी थी।

विज्ञापन

11 दिसंबर को दोबारा कोर्ट में पेशी

rampal son open sentional truth about haryana police

शिवपाल ने बताया था कि रामपाल, राजेंद्र, महेंद्र, राजकपूर व अन्य लोग उसकी पत्नी सरिता, संतोष, मलकीत कौर, राजबाला और आदर्श की हत्या कर दी। पुलिस की तरफ से लगाई गई रिमांड एप्लीकेशन में कहा गया कि हत्या मामले में और कौन-कौन लोग शामिल रहे हैं।

हत्या जिस स्थान पर हुई उसकी निशानदेही करवानी है तथा मामले में शामिल लोगों के बारे में पूछताछ कर उन्हें गिरफ्तार भी करना है। कोर्ट ने इस आधार पर रामपाल का तीन दिन का रिमांड मंजूर कर दिया। बरवाला पुलिस ने बताया है कि रामपाल को अब 11 दिसंबर को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

21 दिन से लगातार रिमांड पर

rampal son open sentional truth about haryana police

बहुचर्चित रामपाल मामले में अभी तक का सबसे लंबा रिमांड भी रिकॉर्ड रहा है। कोर्ट ने रामपाल का तीन दिन का रिमांड और मंजूर कर दिया है। अब रामपाल लगातार 21 दिन तक रिमांड पर रहेगा। इससे पहले रामपाल सोमवार तक 17 दिन के रिमांड पर था। जिसे पुलिस ने बार-बार कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया था।

इन मामलों में हुई पेशी
रामपाल की सोमवार को 427 नंबर मुकदमे में सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, 428 नंबर मुकदमा जिसमें देशद्रोह की धाराएं लगी है, इसके अलावा 443 ईसी एक्ट तथा 429 नंबर मुकदमा हत्या मामले में पेश किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed