फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rampal against filed another case

जेल के अंदर भी नप गए रामपाल, एक और केस

Fri, 05 Jun 2015 02:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार।
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार। Updated Fri, 05 Jun 2015 02:02 PM IST
विज्ञापन
rampal against filed another case

कबीर जयंती के बहाने बरवाला की घटना की सच्चाई नामक पुस्तक व पंपलेट बांटने के मामले में पुलिस ने जेल में बंद रामपाल पर साजिश रचने के आरोप में एक और केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


भ्रामक प्रचार करने तथा राष्ट्रीय अखंडता की मर्यादा को तोड़ने के आरोप में रामपाल के दो समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लोगों में एक गुजरात का सूरत निवासी सज्जन व दूसरा पलवल के झोलागढ़ निवासी भरत सिंह है। पुलिस ने दोनों को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार की कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिए गए आरोपी

सिविल लाइन पुलिस ने गुजरात के सज्जन व भरत सिंह को एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस दोनों से किताब के प्रकाशव व मुद्रक के बारे में पूछताछ करेगी। इस मामले में और कितने लोग शामिल हैं और कहां कहां के हैं उनके बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो ढूंढने में लगी पुलिस

पुलिस ने अपने खुफिया तंत्र के सहारे वीडियो हासिल करने की कवायद शुरू कर दी है। पुलिस प्रयास कर रही है कि किसी के पास अगर किताब व पंपलेट बांटने वालों का फोटो मिल जाए तो उसकी पहचान करना आसान हो जाएगा।


साइकिल पर आया था बुक बांटने वाला
कबीर जयंती पर पुराने गवर्नमेंट कॉलेज में एकत्रित हुए रामपाल समर्थकों को खदेड़ने के बाद सिविल लाइन क्षेत्र में एकत्रित हुए भीड़ को बिना प्रकाशक व मुद्रक के छापी गई पुस्तक बांटी गई थी। पुस्तक बांटने वाला व्यक्ति साइकिल पर आया था। उसने थैले में सैकड़ों किताबें भर रखी थी। कुछ ही मिनटों में वह पुस्तक बांटकर वहां से फरार हो गया था।

वर्जन
पुलिस ने रामपाल पर साजिश रचने का केस दर्ज किया है। इसके अलावा दो समर्थकों को टाउन पार्क एरिया से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता चंद्रभान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed