फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ram rahim sentenced, two boys fired bus at fazilka, police arrested them

राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद बस में लगाई आग, दो युवक गिरफ्तार

Thu, 31 Aug 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फाजिल्का(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फाजिल्का(पंजाब) Updated Thu, 31 Aug 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
ram rahim sentenced, two boys fired bus at fazilka, police arrested them
बस में आग लगाने वाले दोनों युवक गिरफ्तार
25 अगस्त को राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद हिंसा और उपद्रव होने लगा। इस दौरान फोजिल्का में बस में आग लगाने वाले दो युवक दबोचे गए हैं। डेरा सच्चा सौदा मुखी गुरमीत सिंह के खिलाफ आए फैसले के बाद राज्य भर में फैली हिंसा के बीच फाजिल्का में बस स्टैंड पर एक बस में आग लगाकर भागे आरोपियों की पहचान पुलिस ने कर ली है। सीसीटीवी कैमरे व अन्य सूत्रों से पुख्ता जानकारी के बाद पुलिस ने डेरे की कमेटी के एक सदस्य समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद कर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसएसपी डा. केतन बालिराम पाटिल ने बताया कि 25 अगस्त को गुरमीत राम रहीम की पंचकूला अदालत में पेशी को लेकर फाजिल्का में पूरी तरह से चौकसी की गई थी। इसके बावजूद राधा स्वामी कालोनी, गली नंबर एक निवासी शाम लाल जोकि डेरे की कमेटी का सदस्य भी है, ने साथी बिटू कुमार व छह अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर बस स्टैंड पर पिछली दीवार से घुसकर एक बस पर पेट्रोल छिड़कर उसे आग लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन


उस समय बस स्टैंड पर 30 बसें मौजूद थीं। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों व बस चालकों ने जब उक्त बस में से धुआं उठते देखा तो उन्हें जल्दी से आग पर पानी छिड़कर आग पर काबू पाया। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पंजाब रोडवेज सब डिपो इंस्पेक्टर जगदीश कुमार ने शिकायत एएसआई कृष्ण लाल को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपी शाम लाल व बिटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed