फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Raipurani ninth standard student kidnaped and gangraped

रायपुररानी: नौंवी कक्षा की छात्रा को अगवा कर गैंगरेप

Thu, 22 Sep 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायपुररानी
ब्यूरो/अमर उजाला, रायपुररानी Updated Thu, 22 Sep 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Raipurani ninth standard student kidnaped and gangraped
- फोटो : Demo Pic
रायपुररानी में नौंवी कक्षा की एक छात्रा को अगवा कर दो युवकों द्वारा गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने रायपुररानी थाने में लड़की से गैंगरेप की शिकायत दे दी है। पुलिस ने अपहरण कर रेप करने का केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रायपुररानी स्थित आईटीआई में चौकीदार के पद पर तैनात कुलदीप पुत्र ओमप्रकाश व मोनू पुत्र रामकरण एक नाबालिग छात्रा को बहका फुसलाकर मंगलवार रात को रायपुररानी ले आए और उसके साथ गैंगरेप कर उसे तड़के उसके गांव में छोड़ गए। वहीं देर रात अपनी लड़की को ढूंढ रहे परिजनों ने लड़की के मिलते ही बुधवार को सुबह थाना रायपुररानी में गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी वृषभान ने बताया कि लड़की व परिजनों के बयान पर मामला चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी के पास भेजा गया है। अंबाला स्थित महिला थाने में जांच पड़ताल के बाद लड़की को अगवा कर रेप का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed