फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   railway official found dead in his quarters in Suspect conditions

संदिग्ध परिस्थितियों में अपने क्वार्टर में मृत मिला रेल अधिकारी

Thu, 28 Apr 2016 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका Updated Thu, 28 Apr 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
railway official found dead in his quarters in Suspect conditions
सत्यपाल सिंह, रेलवे अधिकारी का फाइल फोटो - फोटो : ‌file photo

कालका। रेलवे के डीजल शेड में केमिकल मेटालुर्जिकल असिस्टेंट (सीएमए) के पद पर कार्यरत सत्यपाल सिंह (57) की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव खून से लथपथ अपने रेलवे क्वार्टर में मिला। घटना की सूचना से रेलवे कालोनी में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


कालका थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना करके साक्ष्य जुटाए हैं। प्राथमिक जांच में पुलिस को मिला है कि सत्यपाल शराब पीने का आदि था। वह शराब के नशे में दीवार से टकराकर जमीन पर गिरा है, जिससे उसकी मौत हुई है। हालांकि घटना की सच्चाई फोरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगी। सत्यपाल सिंह मूलरूप से उत्तराखंड के रुड़की का रहने वाला था। वह कालका रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से कार्यरत थे।
विज्ञापन

 
क्वार्टर से मिली शराब की बोतल
लैब अटेंडेंट चमन मसीह ने बताया कि जब सीएमए सत्यपाल सिंह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो वह सुबह साढ़े आठ बजे उनके ब्लाक सात के क्वार्टर नंबर ए में उन्हें देखने पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि सत्यपाल जमीन पर पड़े थे। सिर पर चोट के निशान थे और जमीन पर भी खून फैला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यपाल के क्वार्टर से पुलिस को शराब की बोतल भी पड़ी मिली है। चमन ने उन्हें उठाने का प्रयास किया। लेकिन कोई हरकत न होने पर इसकी जानकारी संबधित विभाग अधिकारियों को दी। 

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
वहीं घटना की सूचना पाकर कालका थाना प्रभारी उमेद सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीन आफ क्राइम टीम को बुलाया। जिसने घटना संबंधित साक्ष्य जुटाए। सत्यपाल सिंह की दो लड़कियां व एक बेटा है। हाल ही में उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी की थी। पत्नी सरकारी टीचर के पद पर कार्यरत है। सत्यपाल का परिवार रुड़की में रहता है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। शव को कालका के सरकारी अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया गया है। 


पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार
उमेद सिंह ने बताया कि उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। शुरूआती जांच में पता चला है कि सत्यपाल शराब पीने का आदि था। उन्हें क्वाटर से शराब की बोतल भी बरामद हुई है। आशंका है कि शराब के नशे में मृतक दीवार के किनारे से टकरा कर गिर पड़ा और चोट लगने से उसकी मौत हो गई है। अभी तक पुलिस को आसपास के लोगों से की गई पूछताछ में किसी तरह की कोई जानकारी नही मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed