फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   racket of embryos sex examined busted, 2 arrested, doctor absconding

गर्भ में बेटा है या बेटी, बताने वाले दो गिरफ्तार, डॉक्टर फरार

Mon, 24 Aug 2015 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 24 Aug 2015 05:56 PM IST
विज्ञापन
racket of embryos sex examined busted, 2 arrested, doctor absconding

दो जिलों के स्वास्थ्य विभाग के तालमेल की मदद से अंबाला कैंट में भ्रूण लिंग जांच के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। नरवाना से महिला गर्भ में पल रहे बच्चे की लिंग जांच के लिए अंबाला कैंट के खाना ढाबा के पास निजी अस्पताल पहुंची थी।

विज्ञापन


सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम व इलाका पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने महिला सहित दो एजेंटों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो डॉक्टरों फरार हैं। पुलिस ने पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


नरवाना की रहने वाली एक महिला गर्भवती थी और वह जींद की रहने वाली एक महिला के संपर्क में आई। इस महिला ने कहा कि वह उसका अल्ट्रासाउंड करवाकर पता लगवा देगी कि गर्भ में लड़का है या लड़की। इसी की एवज में उसने गर्भवती महिला से दस हजार रुपये भी ले लिए। इसकी सूचना के स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को लग गई, जिसने उस महिला व गर्भवती का पीछा शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही महिला एजेंटों के साथ अंबाला कैंट के लिए निकली, तो अंबाला के स्वास्थ्य विभाग को यह सूचना दे दी गई। अंबाला में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपनी तैयारियां कर ली और इस गर्भवती महिला व एजेंट का इंतजार करने लगी।

इसी दौरान शनिवार देर रात जब महिला इन एजेंटों के साथ बताए गए निजी अस्पताल पर पहुंची, तो विभाग की टीम सतर्क हो गई। कुछ देर के बाद यह टीम अस्पताल के भीतर गई और कार्रवाई शुरू कर दी।

विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड की मशीन को सील कर दिया

racket of embryos sex examined busted, 2 arrested, doctor absconding

स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इस दौरान तक महिला अल्ट्रासाउंड हो चुका था और उसे बता दिया गया था कि उसके गर्भ में लड़का है या लड़की। इसके बाद विभाग की टीम ने यहां पर अल्ट्रासाउंड की मशीन को सील कर दिया।

पुलिस ने एजेंट जोगिंदर सिंह निवासी बरवाला व सुनीता निवासी जींद को काबू कर लिया है, वहीं दोनों डॉक्टर रामनाथ और डॉक्टर सीमा फरार हैं। बताया जाता है कि एक चिकित्सक किसी राजनीतिक पार्टी से भी जुड़ा रहा है।

डॉ. बी.बी. लाला, उपसिविल सर्जन, अंबाला ने बताया कि जींद से सूचना मिली थी कि एक गर्भवती महिला भ्रूण लिंग जांच के लिए एजेंटों के साथ आ रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम बताए गए निजी अस्पताल के बाहर खड़ी रही और इंतजार करने लगी।

जैसे ही यह लोग अस्पताल में दाखिल हुए, तो कुछ देर के बाद विभाग की टीम ने कार्रवाई की। फिलहाल अल्ट्रासाउंड मशीन सील की गई है, जबकि डॉक्टर फरार हैं।

जसपाल सिंह, एसएचओ कैंट थाना ने बताया कि पुलिस ने उपसिविल सर्जन डॉ. बीबी लाला की शिकायत पर दो एजेंटों सहित दोनों डाक्टरों पर मामला दर्ज किया है। दोनों एजेंटों को पुलिस ने काबू कर लिया है, जबकि डाक्टर मौके से फरार हैं। काबू किए गए एजेंटों की पहचान जोगिंदर सिंह निवासी बरवाला व सुनीता निवासी जींद के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed