आंखों में मिर्च डाल कोरियर कंपनी के स्टाफ को लूटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनी चेंजर के मुलाजिम से साढ़े 17 लाख रुपये लूटने का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि लुटेरों ने सरेआम चीमा चौक के पास कोरियर कंपनी के मुलाजिम की आंखों में मिर्ची डालकर उससे 25 हजार रुपये लूट लिए।
वारदात के बाद पीड़ित युवक आधा घंटे तक सड़क के बीच तड़पता रहा, लेकिन किसी ने उसे नहीं उठाया। एक दुकानदार ने युवक की आंखों को साफ कर इसकी जानकारी कंपनी के अन्य मुलाजिमों को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल पहुंचाया।
पीड़ित का आरोप है कि जब वह थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाने गया तो पुलिस ने उनसे कहा कि घटना सात बजे की है तो शिकायत दर्ज करवाने में उन्होंने इतनी देर क्यों कर दी। जब उसने विरोध जताया तो पुलिस ने शिकायत दर्ज की।
एसअआई ने कहा, नहीं मिली शिकायत
करीमपुरा बाजार निवासी साहिल कश्यप मोती नगर स्थित स्नैप कोरियर कंपनी में काम करता है। रविवार को वह ट्रांसपोर्ट नगर में कोरियर डिलीवर करने गया था। उसके बाद वह दफ्तर में पैसे जमा करवाने जा रहा था।
रास्ते में चीमा चौक के पास स्थित घोड़ा फैक्टरी के नजदीक दो युवकों ने उसे घेर लिया और उसकी आंखों में मिर्च डाल दी। इसके बाद युवकों ने उसके हाथ में पकड़ा बैग छीनना चाहा। जब साहिल ने बैग नहीं छोड़ा तो युवकों ने उस पर डंडों से वार कर उसे गिरा दिया व बाद में बैग लेकर फरार हो गए।
थाना डिवीजन नंबर छह में तैनात सब इंस्पेक्टर जगरूप सिंह ने कहा कि साहिल के आरोप बेबुनियाद हैं। आंखों में मिर्ची डालकर लूट की कोई शिकायत थाना डिवीजन छह में नहीं आई है। शिकायत मिलने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।