{"_id":"58134ab34f1c1bcf75bc54c7","slug":"punjabi-singer-manmeet-alishera-burnt-alive-in-australia-due-to-dispute","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पैसे कमाने आस्ट्रेलिया गया था सिंगर, ग्रीन कार्ड मिला पर जिंदा जला दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसे कमाने आस्ट्रेलिया गया था सिंगर, ग्रीन कार्ड मिला पर जिंदा जला दिया
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
पंजाबी सिंगर मनमीत अलीशेर को आस्ट्रेलिया में जिंदा जलाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी सिंगर रोजी रोटी कमाने भाई के साथ आस्ट्रेलिया गया था। वहां उसे ग्रीन कार्ड भी मिल गया था। भाई तो लौट आया, लेकिन उसे जिंदा जला दिया गया। युवक हरियाणा की सीमा के साथ लगते संगरूर के गांव अलीशेर का रहने वाला था।
नौजवान मनमीत (29) को आस्ट्रेलिया के (बिरसबेन) में जिंदा जला देने का मामला सामने आया है। नौजवान वहां बस चलाने का काम करता था और जब वह बस से सवारियों को उतार रहा था तो उसे आग लगा दी गई। घटना की सूचना पाते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरा गांव शोक में डूब गया।

मनमीत बस चलाता था और ग्रीन कार्ड मिल गया था
पंजाबी सिंगर मनमीत अलीशेर को आस्ट्रेलिया में जिंदा जलाया
आस्ट्रेलिया से हाल ही में लौटे मनमीत के चचेरे भाई वरिंदर ने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही विदेश से अपने गांव लौटा था। शुक्रवार सुबह फोन आया कि मनमीत को किसी ने आस्ट्रेलिया (ब्रिसबेन) में आग लगाकर मौत के घाट उतार दिया है।
मनमीत वहां बस चलाता था और घटना के समय वह यात्रियों को बस से नीचे उतार रहा था। उन्होंने कहा कि मनमीत के अच्छे आचरण की वजह से उसे वहां की नागरिकता मिल गई थी।
कुछ दिनों बाद उसने भी अपने गांव अलीशेर वापस लौटना था क्योंकि परिवार वालों ने उसकी सगाई करना तय किया था और फरवरी महीने में उसकी शादी होनी थी किंतु परिवार की सारी खुशियां मनमीत की मौत के साथ बिखर गई।
बता दें कि उक्त नौजवान यूथ अकाली दल के सीनियर नेता अमित अलीशेर का भाई था।