फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjabi singer Alfaaz hit by a loader in Mohali

Punjab News: पंजाबी गायक अल्फाज की हालत खतरे से बाहर, मोहाली में मिनी टेंपो ने मारी थी टक्कर, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 03 Oct 2022 08:39 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 03 Oct 2022 08:39 AM IST
सार

रविवार देर रात पुलिस ने अल्फाज को टक्कर मारने वाले वाहन चालक की पहचान कर उसे हिरासत में लेकर पुछताछ शुरू कर दी थी। पुलिस अपनी जांच के दौरान इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि यह महज एक हादसा है या इस प्रकरण के पीछे कोई सोची समझी साजिश तो नहीं।

विज्ञापन
Punjabi singer Alfaaz hit by a loader in Mohali
पंजाबी गायक अल्फाज।

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के प्रशंसक और पॉलीवुड के उभरते गायक अमनजोत सिंह उर्फ अल्फाज को खरड़-लांडरा रोड पर शनिवार देर रात एक ढाबे के पास मिनी टेंपो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अल्फाज करीब 10 फुट तक हवा में उछलकर नीचे आ गिरे। उनकी रीढ़ की हड्डी के अलावा शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट लगी है। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। अल्फाज के दोस्तों ने उन्हें फोर्टिस में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी विक्की निवासी रायपुररानी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे अल्फाज पांच दोस्तों के साथ पाल ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। तभी ढाबा के मालिक रोडा और कारिंदे विक्की में किसी बात पर बहस होने लगी। विक्की ने खाना खा रहे सिंगर अल्फाज से ढाबा मालिक की शिकायत की। अल्फाज ने ढाबा मालिक से मामला बातचीत से सुलझाने को कहा और बाहर आकर सड़क किनारे खड़े हो गए। तभी विक्की ने मिनी टेंपो से अल्फाज को जोरदार टक्कर मार दी। अल्फाज गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि ढाबा मालिक और विक्की में लेनदेन का विवाद था। उसे अल्फाज से मदद की उम्मीद थी। गुस्से में उसने यह हरकत की है। 

मशहूर रैपर हनी सिंह ने किया ट्वीट तब जागी मोहाली पुलिस
खरड़-लांडरा रोड पर पाल ढाबे पर अल्फाज के साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को मशहूर रैपर हनी सिंह के ट्वीट के बाद मिली। हनी सिंह ने इस घटना को सोची समझी साजिश बताया तो सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों के कमेंट आने शुरू हो गए। फैंस ने अल्फाज की सलामती की दुआएं मांगनी शुरू कर दीं। इसके बाद मोहाली पुलिस हरकत में आई। इसके बाद पुलिस ढाबे पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। देर रात आरोपी मिनी टेंपो चालक विक्की को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब पता लगा रही है कि यह महज एक हादसा है या अल्फाज पर हमला किया गया है।

पैसों का लेनदेने था ढाबा मालिक और विक्की के बीच 
सोहाना पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी विक्की पाल ढाबे पर काम करता है। ढाबा मालिक ने विक्की की शराब की लत के चलते उसे निकाल दिया था। एडवांस पैसे विक्की के पास होने के चलते उसकी मोटरसाइकिल अपने कब्जे में ले ली। विक्की अपनी मोटरसाइकिल लेने अक्सर ढाबे पर आ जाता था। 

शनिवार को भी वह मोटरसाइकिल लेने आया तो ढाबा मालिक और उसमें मारपीट हो गई। उसने ढाबे पर खाना खा रहे सिंगर अल्फाज से मदद मांगी। अल्फाज ने ढाबा मालिक को बातचीत से मामला सुलझाने को कहा और बाहर आ गए। यह बात विक्की को नागवार गुजरी। 

गुस्से में उसने मिनी टेंपो उठाया और पूरी रफ्तार से सड़क किनारे खड़े अल्फाज पर चढ़ा दिया। अचानक लगी टक्कर से अल्फाज करीब 10 फुट तक हवा में उछले और धड़ाम से जमीन पर गिरे। इससे उनके सिर व रीढ़ की हड्डी के अलावा कई हिस्सों में चोटें आईं। उनके दोस्तों ने अल्फाज को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। यहां अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed