{"_id":"593ec5641126f4ec0b8b4b93","slug":"punjab-youth-died-in-paris","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के युवक की पेरिस में मौत, हत्या की आशंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब के युवक की पेरिस में मौत, हत्या की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
पंजाबी युवक की मौत
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपूरथला के कस्बा बेगोवाल के युवक की पेरिस में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। सिमरनजीत सिंह फ्रांस पुलिस को सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला था। उसके सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
बेगोवाल के वार्ड नंबर-10 के पार्षद जोगिंदर सिंह ने बताया कि मौत के दो दिन बाद पुलिस ने उसके दोस्त कुलविंदर सिंह को इसकी सूचना दी। सिमरनजीत सिंह बोबीनी स्थित ला-कार्नव में अपने कुछ साथियों के साथ एक कमरे में रहता था। उसके दोस्तों का कहना है कि सिमरनजीत सिंह एक पाकिस्तानी के पास काम करता था।
उसकी मौत काम करते समय चौथी मंजिल से गिरने से हुई है। मालिक ने उसे घायल अवस्था में सड़क किनारे छोड़ दिया था। दूसरी तरफ पुलिस यह बात मानने के लिए तैयार नहीं है कि अगर वह चौथी मंजिल से नीचे गिरा है तो उसके शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान क्यों नहीं है।
विज्ञापन
मृतक की माता राज कौर ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले मकान बेचकर सिमरनजीत सिंह को विदेश भेजा था। कुछ समय पहले उसके पिता हार्ट अटैक के बाद अपाहिज हो चुके हैं। दूसरा बेटा मजदूरी करता है। सिमरनजीत की मौत ने उनके सभी सपने चकनाचूर कर दिए।
इस समय वह किराये के मकान में रह रहे हैं। मानव अधिकार संस्थाओं की ओर से सिमरनजीत सिंह के शव को भारत लाने के प्रबंध किए जा रहे हैं। उसका अंतिम संस्कार बेगोवाल में किया जाएगा।