फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab: Vishwa Hindu Parishad leader murdered; A reward of one lakh announced on the accused

Punjab: विश्व हिंदू परिषद के नेता की हत्या; आरोपियों पर एक लाख का इनाम घोषित, गोली लगने से गई जान

Mon, 15 Apr 2024 12:14 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 15 Apr 2024 12:14 AM IST
सार

विकास बग्गा के हत्यारों के बारे में जानकारी देने वालों को पुलिस एक लाख का इनाम देगी और नाम भी गुप्त रखा जाएगा। पुलिस ने आरोपियों पर इनाम रखा है। पहले अंदेशा लगाया जा रहा था कि बग्गा की हत्या तेजधार हथियार से हुई है, लेकिन उनकी गोली मारकर हत्या की गई है।

विज्ञापन
Punjab: Vishwa Hindu Parishad leader murdered; A reward of one lakh announced on the accused
धरनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद नंगल इकाई के अध्यक्ष विकास बग्गा की हत्या के विरोध में रविवार को शहर वासियों के साथ धरने पर बैठे विकास बग्गा के परिजनों से मिलने डीजीपी पंजाब निलंबरी जदगले, एसडीएम नंगल अनमजोत कौर व एडीएसी रूपनगर पूजा स्याल, एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना भी पंहुचे। यहां उन्होंने परिवार को ढ़ाढस बंधाया और अश्वासन दिया की जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पंहुचाया जाएगा और कड़ी कारवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए एसएसपी रूपनगर गुलनीत सिंह खुराना ने कहा कि पहले शंका जताई जा रही थी कि विकास बग्गा की हत्या किसी तेजधार हथियार से की हो लेकिन फोरेंसक टीम की जांच में पाया गया कि हत्या गोली लगने से हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कारवाई की जाएगी और उन सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगी जिसका भी इस हत्या में हाथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की साफ तस्वीरें उन्हें मिली है और जनता से भी सोशल मीडिया पर उन तस्वीरों को वायरल कर आरोपियों की जानकारी देने के लिए सहयोग मांगा गया है और जो भी आरोपियों के बारे में जानकारी देगा उसका नाम गुप्त रखा जाएगा और एक लाख का इनाम भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed