स्ट्रीट लाइट घोटाला: BDPO व ब्लाक समिति चेयरमैन ने लगाया 65 लाख का चूना, विजिलेंस ने दोनों को पकड़ा
विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा सिधवां वेट के बीडीपीओ सतविंदर सिंह कंग और ब्लाक समिति चेयरमैन लखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। विजिलेंस अधिकारी के मुताबिक पिछले ढाई माह से इस मामले की जांच चल रही थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिधवां बेट के सस्पेंड बीडीपीओ सतविंदर सिंह कंग और ब्लाक समिति चेयरमैन सिधवां वेट लखविंदर सिंह पर धोखाधड़ी एवं सरकारी पैसों के गबन के आरोप में नामजद कर दोनों को गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार के इस मामले में सिधवां बेट के बीडीपीओ सुखविंदर सिंह विर्क को सस्पेंड किया गया था। जानकार बताते हैं कि यह मामला 65 लाख की स्ट्रीट लाइटों की खरीद फरोख्त से जुड़ा है जो सिधवां बेट के 26 गांवों में लगाई जानी थी।
विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा सिधवां वेट के बीडीपीओ सतविंदर सिंह कंग और ब्लाक समिति चेयरमैन लखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। विजिलेंस अधिकारी के मुताबिक पिछले ढाई माह से इस मामले की जांच चल रही थी।
शिकायतकर्ता द्वारा इस मामले में आरोप लगाए गए थे कि सरकार को जो स्ट्रीट लाइट 3325 रुपये में खरीदने की मंजूरी मिली थी, उन्हीं स्ट्रीट लाइट को सिधवां वेट के बीडीपीओ सुखविंदर सिंह कंग एवं ब्लाक समिति चेयरमैन लखविंदर सिंह ने 7288 रुपये में खरीदकर सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाया और 65 लाख रुपये की ग्रांट को इन स्ट्रीट लाइटों की खरीद फरोख्त में खुर्द-बुर्द कर दिया है।
विजिलेंस विभाग के अधिकारी ने बताया कि बीडीपीओ सतविंदर सिंह एवं ब्लाक समिति चेयरमैन लखविंदर सिंह द्वारा यह स्ट्रीट लाइट अमर इलेक्ट्रिकल इंटरप्राइजेज से खरीदी गई थी और विजिलेंस विभाग द्वारा दुकान के मालिक गौरव शर्मा को भी इस मामले में आरोपी बनाकर नामजद किया गया है।
विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ लुधियाना में एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें दोनों आरोपी गिरफ्तार हैं, तीसरे आरोपी गौरव शर्मा की गिरफ्तारी अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि स्ट्रीट लाइट 30 दिसंबर 2021 को ब्लाक समिति चेयरमैन लखविंदर सिंह की ओर से पास की गई थी, जिसका मत्ता बीडीपीओ सुखविंदर सिंह कंग की ओर से 27 दिसंबर 2021 को डाला गया था और तीन दिन बाद 30 दिसंबर को इसकी मंजूरी ब्लाक समिति चेयरमैन लखविंदर सिंह ने दी थी। विजिलेंस अधिकारी के मुताबिक इस मामले में अभी और भी जांच चल रही है।
रंग लाई आप हलका इंचार्ज की मेहनत
इस मामले का खुलासा सबसे पहले मुल्लांपुर के आप हलका इंचार्ज डॉ. केएनएस कंग ने किया था। डॉ. केएनएस कंग ने बताया कि उन्होंने 65 लाख की स्ट्रीट लाइटों के गबन के अलावा भी स्पोर्ट्स किट एवं आरओ का खुलासा एवं पंजाब मंडी बोर्ड से जुड़ा एक और खुलासा भी उजागर किया है। उन्होंने बताया कि वह पहले भी भ्रष्टाचार से जुड़े तीन बड़े खुलासे कर चुके हैं और इन सभी खुलासों से जुड़े दस्तावेज विजिलेंस अधिकारियों को सौंपे जा चुके हैं।