{"_id":"6426f562cfc63b70c202d543","slug":"punjab-vigilance-bureau-caught-asi-for-taking-bribe-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: जमानत में मदद के नाम पर मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने 10 हजार लेते ASI को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana News: जमानत में मदद के नाम पर मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने 10 हजार लेते ASI को दबोचा
Fri, 31 Mar 2023 08:33 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 31 Mar 2023 08:33 PM IST
सार
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया। शुक्रवार को जैसे ही आरोपी ने पैसे पकड़े तो विजिलेंस अधिकारियों ने उसे काबू कर लिया। इस संबंध में आरोपी एएसआई के खिलाफ विजिलेंस थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान के दौरान शुक्रवार को लुधियाना के थाना टिब्बा में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि उपरोक्त पुलिस अधिकारी को राजू कॉलोनी टिब्बा रोड, लुधियाना शहर निवासी डॉ. अरुण बहल की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता डॉ. अरुण बहल ने पुलिस को बताया कि उसके खिलाफ एक मामला दर्ज था और आरोपी एएसआई ने उसे जमानत दिलाने में मदद करने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में अरुण बहल ने इसकी जानकारी विजिलेंस को दे दी। विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने की पूरी योजना बनाई और पैसे देने का समय तय किया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को जैसे ही आरोपी ने पैसे पकड़े तो विजिलेंस अधिकारियों ने उसे काबू कर लिया। इस संबंध में आरोपी एएसआई के खिलाफ विजिलेंस थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन