{"_id":"64c7cc4ed5361474600fe49c","slug":"punjab-vigilance-bureau-arrested-prtc-inspector-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: नौकरी बहाल करने के बदले मांगी दो लाख की रिश्वत, विजिलेंस ने PRTC के इंस्पेक्टर को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: नौकरी बहाल करने के बदले मांगी दो लाख की रिश्वत, विजिलेंस ने PRTC के इंस्पेक्टर को दबोचा
Mon, 31 Jul 2023 08:30 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 31 Jul 2023 08:30 PM IST
सार
शिकायतकर्ता ने बताया कि इंस्पेक्टर दविंदर सिंह उसे नौकरी पर बहाल करने के बदले दो लाख रुपये मांग रहा है। उसने इंस्पेक्टर के रिश्वत मांगने की बातचीत की ऑडियो रिकॉर्ड कर ली। शिकायत के साथ रिकॉर्डिंग विजिलेंस को सौंपी। इसके बाद विजिलेंस ने दविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजिलेंस ब्यूरो ने पीआरटीसी के बठिंडा डिपो में तैनात इंस्पेक्टर दविंदर सिंह को दो लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह डिपो के बर्खास्त ड्राइवर हरदेव सिंह से नौकरी बहाल करने के बदले पैसे मांग रहा था। वहीं, विजिलेंस इस मामले में डिपो में तैनात अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी जांची जा कर रही है।
विज्ञापन
मानसा जिला निवासी हरदेव सिंह ने विजिलेंस ब्यूरो को भ्रष्टाचार रोकथाम हेल्पलाइन पर शिकायत दी थी कि वह पीआरटीसी के बठिंडा डिपो में ड्राइवर के पद तैनात था। उसे पांच लीटर तेल चोरी के मामले में दोषी पाए जाने पर 16 मार्च 2023 को बर्खास्त कर दिया गया था। इंस्पेक्टर दविंदर सिंह उसे नौकरी पर बहाल करने के बदले दो लाख रुपये मांग रहा है। उसने इंस्पेक्टर के रिश्वत मांगने की बातचीत की ऑडियो रिकॉर्ड कर ली।
विज्ञापन
शिकायत के साथ रिकॉर्डिंग विजिलेंस को सौंपी। इसके बाद विजिलेंस ने दविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन