{"_id":"61a8bec57892f35fd57c0f8b","slug":"punjab-roadways-bus-driver-beaten-up-in-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर: बस न रोकने पर हुआ विवाद, बीच रास्ते में पंजाब रोडवेज के चालक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजपुर: बस न रोकने पर हुआ विवाद, बीच रास्ते में पंजाब रोडवेज के चालक को पीटा
Thu, 02 Dec 2021 06:20 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 02 Dec 2021 06:20 PM IST
सार
पंजाब के फिरोजपुर जिले में रोडवेज चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद बस को रुकवाने को लेकर हुआ। पुलिस ने घायल चालक की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ से फिरोजपुर आ रही पंजाब रोडवेज की बस को आरोपियों ने गांव ठेठर के पास रोक लिया और चालक को बुरी तरह पीट जख्मी कर दिया। चालक को फिरोजशाह के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है। बस में सवार एक नौजवान ने रास्ते में बस रोकने को कहा था, जो नहीं रोकी, इसी बात को लेकर चालक से विवाद हो गया। आरोपी नौजवान ने अपने साथियों को बुलाकर गांव ठेठर के पास बस रुकवाकर चालक को बुरी तरह पीटा। इस संबंध में थाना घल्लखुर्द पुलिस को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
पंजाब रोडवेज यूनियन के नेता राजिंदर सिंह ने बताया कि बस में सवार एक नौजवान ने तलवंडी भाई के नजदीक बस रोकने को कहा था। चालक संदीप कुमार ने बस नहीं रोकी। इसी बात पर नौजवान का चालक से विवाद हो गया। नौजवान ने कॉल कर अपने साथियों को बुला लिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने गांव ठेठर के पास सड़क के बीच खड़े होकर बस रुकवा ली। उसके बाद चालक संदीप के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। जख्मी हालत में संदीप को फिरोजशाह के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है। सभी आरोपी गांव हकूमत वाला के रहने वाले हैं। उधर, थाना घल्लखुर्द के एएसआई अनवर मसीह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जख्मी चालक संदीप के बयान लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन