फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police's ASI found dead at Kisan Bhawan in chandigarh

चंडीगढ़ः किसान भवन में मिला एएसआई का शव, मचा हड़कंप, मौत की वजह स्पष्ट नहीं

Mon, 17 Dec 2018 01:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 17 Dec 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
Punjab Police's ASI found dead at Kisan Bhawan in chandigarh
सांकेतिक तस्वीर

चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित किसान भवन के कमरा नंबर 208 में पंजाब पुलिस के एएसआई का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मी ने उसे बेसुध हालत में देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पीसीआर ने बेसुध एएसआई को जीएमएसएच-16 पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


 मृतक की पहचान मुकेरियां (पंजाब) के गांव मीरथल निवासी जसविंदर सिंह (43) के रूप में हुई है। घटना के बाद सीएफएसएल टीम ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि मौत किन कारणों से हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। 
विज्ञापन


 पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि सेक्टर-35 के किसान भवन में एक पुलिस मुलाजिम का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। जांच में पुलिसकर्मी की पहचान जसविंदर सिंह के रूप में हुई। जसविंदर मुकेरियां के गांव मीरथल में परिवार के साथ रहते थे। स्टाफ के लोगों ने बताया कि वह पंजाब सीएम के सीनियर एडवाइजर के यहां ड्राइवर के पद पर तैनात थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात को इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक होटल में पार्टी समारोह था, जिसमें उनकी तैनाती सिक्योरिटी में की गई थी। देर रात करीब सवा बारह बजे दो अन्य पुलिसकर्मियों के साथ ड्यूटी खत्म कर जसविंदर किसान भवन की दूसरी मंजिल पर पहुंचे। जहां वह कमरा नंबर 208 में ठहरा हुए थे। रविवार सुबह जसविंदर को अन्य साथियों ने जब उठाने की कोशिश की तो वह नहीं उठे। 

इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर से कोई जख्म के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल परिजनों को सूचित कर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। सेक्टर-36 थाना पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। वहीं, बताया जा रहा है कि मौत कारण हार्टअटैक हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed