फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police Munshi Arrested for Drugs Smuggling

लुधियानाः खन्ना थाने के मुख्य मुंशी समेत तीन लोग हेरोइन तस्करी में गिरफ्तार, रिमांड पर भेजे गए

Mon, 12 Aug 2019 09:26 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 12 Aug 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
Punjab Police Munshi Arrested for Drugs Smuggling
प्रतीकात्मक तस्वीर
लुधियाना एसटीएफ की टीम ने खन्ना के थाना सदर में तैनात मुख्य मुंशी  हेड कांस्टेबल को उसके दो साथियों के साथ हेरोइन तस्करी के आरोप में 785 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में मोहाली के एसटीएफ थाने में ललहेड़ी रोड खन्ना स्थित मोहल्ला गुरु तेग बहादुर निवासी गगनदीप सिंह उर्फ गग्गी, न्यू किदवई नगर निवासी अमनदीप सिंह उर्फ मोल और टिब्बा रोड के रिशी नगर निवासी विकास कुमार उर्फ लारा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का अदालत से रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन


एसटीएफ के आईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि टीम ने सेक्टर 39 स्थित राम दरबार मंदिर के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो लोग आई-20 कार से हेरोइन की सप्लाई देने जा रहे है। लुधियाना रेंज के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने कार की तलाशी ली तो  मोली और लारा से चार सौ ग्राम हेरोइन लिी। पुलिस पूछताछ में  मोली ने बताया कि वह खन्ना के थाना सदर में के मुख्य मुंशी गग्गी से हेरोइन लेकर सप्लाई करते हैं। इसके बाद पुलिस ने गग्गी को थाना सदर खन्ना के पास से काबू किया। उसकी कार आई-10 ग्रेंड से 385 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन


आईजी ने बताया कि आरोपी विकास मोबाइल हार्डवेयर के साथ- साथ ही प्राइवेट बैंकों से लोन दिलाने का काम करता है। उसके खिलाफ थाना टिब्बा में हेरोइन तस्करी का मामला दर्ज है, जबकि अमनदीप की सेक्टर 32 में फास्टफूड की दुकान है। उसके के खिलाफ भी पहले नशा तस्करी का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed