फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab police constable died due to gun shot, posted in akali dal office chandigarh

गोली लगने से कांस्टेबल की मौत, अकालियों के ऑफिस में तैनात था

Sun, 22 May 2016 06:55 PM IST
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 22 May 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
punjab police constable died due to gun shot, posted in akali dal office chandigarh
Firing
रविवार सुबह पंजाब पुलिस के  कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। गोली कांस्टेबल  की अपनी बंदूक से लगी। कांस्टेबल का शव पुलिस ने जीएमएसएच -16 के मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस का कांस्टेबल बलकार सिंह (42) सेक्टर 28 स्थित शिरोमणी अकाली दल के ऑफिस में सिक्योरिटी ड्यूटी पर तैनात था। बलकार सुबह करीब  9.30 बजे कार्यालय के अंदर ही बने ग्राउंड में था। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। उसके साथ के तैनात अन्य कर्मचारी ग्राउंड की तरफ गए तो देखा कि बलकार लहुलुहान जमीन पर पड़ा था। उसी की बंदूक से उसके पेट में गोली लगी थी।
विज्ञापन


साथियों ने उसे तुरंत पीजीआई पहुंचाया लेकिन उसकी वहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद मौत हो गई। गोली चलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन के एसएचओ चिरंजीलाल ने बताया कि कांस्टेबल बलकार की गोली लगने से मौत हो गई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वो बंदूक  साफ कर रहा था उसी समय अचानक गोली चल गई। गोली उसके पेट में जा घुसी। पीजीआई में कुछ देर बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जांच की जा रही है कि गोली अचानक चली है या बलकार ने सुसाइड किया है। परिवार वालों से भी पूछताछ की जाएगी उसके बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी। बलकार सिंह पंजाब के तरनतारन का रहनेवाला था। उसकी पत्नी और दो बच्चे तरनतारन में ही रहते है। शव पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच -16 में रखवा दिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed