{"_id":"a32a3e7afd3296a2554c25c222e00edc","slug":"punjab-people-car-drowned-in-river-two-boys-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः नहर में गिरी कार, दो युवक हुए लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाबः नहर में गिरी कार, दो युवक हुए लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Sun, 17 Jan 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के फरीदकोट के गांव दीप सिंह वाला के पास एक कार राजस्थान नहर में गिर गई और कार सवार दो युवक बह गए। दोनों अपने एक दोस्त को जलालाबाद में छोड़कर लौट रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही सादिक पुलिस मौके पर पहुंची। कार को बाहर निकाल लिया गया है लेकिन युवकों का कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
कोटकपूरा निवासी अनीश मित्तल पुत्र विजय मित्तल अपने एक साथी कमलप्रीत कालड़ा पुत्र सुरिंदर कालड़ा के साथ अपने दोस्त अमरिंदर सिंह को जलालाबाद छोड़ने गए थे।
विज्ञापन
वापस आते समय शनिवार रात करीब 10 बजे उनकी कार गांव दीप सिंह वाला के पास राजस्थान नहर में जा गिरी। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटे और उनके फोन भी बंद मिले तो उनके परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
थाना सादिक प्रभारी एसआई जोगिंदर सिंह के अनुसार उनके फोन कॉल की लोकेशन निकलवाई गई तो अंतिम लोकेशन गांव दीप सिंह वाला के टॉवर की आई। इसके बाद रविवार को जांच के दौरान उनकी कार नहर में गिरने का संदेह हुआ। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कार को नहर से बरामद कर लिया लेकिन दोनों युवकों का कुछ पता नहीं चल पाया है।