फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News: Misdeed with girl in Ludhiana of Punjab

हैवानियत: फूफा ने किया दुष्कर्म, किसी को न बताने की दी धमकी, मगर पेट दर्द होने पर निकली छह हफ्ते की गर्भवती

Sat, 02 Mar 2024 01:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 02 Mar 2024 01:41 PM IST
सार

लुधियाना पुलिस ने आरोपी फूफा के खिलाफ केस दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जनवरी महीने में घर में अकेला देख भतीजी के साथ दुष्कर्म किया था। पेट में दर्द होने के बाद युवती के गर्भवती होने का पता चला। पीड़िता ने बताया कि फूका ने जान से मारने की धमकी भी दी थी।

विज्ञापन
Punjab News: Misdeed with girl in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में एक युवती के साथ उसके फूफा ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने इस बारे में किसी को कुछ भी न बताने की धमकी दी। मगर पेट दर्ज होने पर भतीजी छह हफ्ते की गर्भवती निकली।

विज्ञापन


इसके बाद उसने सारी बात परिवार को बताई। परिवार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना लाडोवाल पुलिस ने जांच के बाद पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह जनवरी माह में घर पर अकेली थी। उस समय उसके फूफा ने उसे घर पर अकेला देख उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। वह उसे जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। 26 फरवरी को अचानक उसके पेट में दर्द होने लगा। उसने परिवार के सदस्यों को बताया। इसके बाद निजी अस्पताल में चेकअप कराया तो खुलासा हुआ कि पेट में छह सप्ताह का बच्चा पल रहा है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो चालक ने महिला से किया दुष्कर्म

उधर, अमृतसर में ऑटो चालक ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी महिला को धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी इंद्रबीर कौर ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी चालक पदार्थ सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed