{"_id":"5f849c9826dd2728101d1038","slug":"punjab-news-in-hindi-son-of-former-sarpanch-shot-dead-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन: शिरोमणि अकाली दल के पूर्व सरपंच के बेटे की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तरनतारन: शिरोमणि अकाली दल के पूर्व सरपंच के बेटे की गोली मारकर हत्या
Mon, 12 Oct 2020 11:43 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लाट के रास्ते को लेकर हुए झगड़े में रविवार की रात गोली मारकर शिअद के पूर्व सरपंच के बेटे की हत्या कर दी गई। थाना भिखीविंड पुलिस ने शिअद के ही पूर्व पार्षद और उसके बेटे समेत 15 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शिअद के पूर्व पार्षद सतिंदर पासी के बेटे गुरप्रीत सिंह पासी ने खेमकरन रोड पर कालोनी का निर्माण किया था।
विज्ञापन
कालोनी के साथ ही शिअद के पूर्व सरपंच काले साह के बेटे मंदीप मोनू का पेट्रोल पंप है। मोनू ने पास में ही एक प्लाट ले रखा था। इसके रास्ते को लेकर गुरप्रीत पासी का मंदीप मोनू के साथ झगड़ा चल रहा था। इसी को लेकर सतिंदर पासी और उसका बेटा गुरप्रीत पासी कई बार मंदीप को जान से मारने की धमकी दे चुके थे।
विज्ञापन
रविवार रात को हुए झगड़े में गुरप्रीत ने मंदीप को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक के जीजा दिनेश कुमार ने थाना भिखीविंड की पुलिस को बताया कि प्लाट के रास्ते को लेकर सतिंदर पासी और उसका बेटा गुरप्रीत काफी परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन
थाना प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया कि वारदात वाली जगह के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर गुरप्रीत पासी, उसके पिता सतिंदर पासी, भाई चरणजीत सिंह के अलावा हरभजन सिंह, सुरजीत सिंह निवासी भिखीविंड, कुलबीर सिंह, गुरनाम सिंह निवासी अमृतसर और 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। एसएसपी ध्रुमन एच निंबाले ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं।