{"_id":"5a6320de4f1c1b74268b56ae","slug":"punjab-lottery-king-son-arrested-in-drugs-smuggling","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉटरी किंग का बेटा हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया, 3 दिन का रिमांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लॉटरी किंग का बेटा हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया, 3 दिन का रिमांड
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sun, 21 Jan 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉटरी किंग के नाम से महानगर में मशहूर चमन लाल के बेटे रोहित तलवाड़ को एंटी नार्कोटिक्स विभाग ने हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ईसा नगरी पुलिस के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने तीन सौ ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में रोहित तलवाड़ के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपी को शनिवार अदालत में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एंटी नार्कोटिक्स के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरिंदर पाल ने बताया कि सब इंस्पेक्टर मोहन लाल की अगवाई में पुलिस ने ईसा नगरी पुली के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हेरोइन तस्करी करता है और खेप सप्लाई करने के लिए जा रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपी को काबू कर लिया।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी लॉटरी किंग के नाम से मशहूर चमन लाल का बेटा है। चमन लाल के बीमार होने के बाद उसके बेटे ने धंधा संभाल लिया, लेकिन वह लॉटरी के धंधे में कामयाब नहीं हुआ और काफी घाटा पड़ गया। जिस कारण उनका सब घर व अन्य जायदाद बिक गई और वह जमालपुर एक किराए के मकान में रहने लग गया। आरोपी रोहित तलवाड़ नशे का भी आदी हो गया और उसने जल्द अमीर बनने के लिए हेरोइन तस्करी शुरू कर दी।
विज्ञापन
वह गांव चौंता के पास रहने वाले धमेंद्र उर्फ राहुल से हेरोइन की खेप लाकर सप्लाई करता था। इंस्पेक्टर सुरिंदर ने बताया कि आरोपी पहला ऐसा तस्कर होगा, जिसके घर के बाहरी तस्कर हेरोइन की खेप पहुंचाते थे। नहीं तो हेरोइन सप्लाई करने का धंधा करने वाले तस्करों को अक्सर हेरोइन खुद लाकर सप्लाई करनी पड़ती है। यह धंधा दिल्ली से चलता है। उन्होंने आशंका जताई है कि गांव चौंता के कई ऐसे युवक है जो हेरोइन तस्करी का धंधा करते है। पुलिस आरोपी रोहित से पूछताछ कर पता लगा रही है कि इस धंधे में और कितने लोग शामिल है।