फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab, Jagjit Singh, arrested red handed, while taking a bribe

पंजाब टेकईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

Sat, 18 Feb 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 18 Feb 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Punjab, Jagjit Singh, arrested red handed, while taking a bribe
गिरफ्तार - फोटो : Demo Pic
सीबीआई ने पंजाब टेक्निकल एजुकेशन के ज्वाइंट डायरेक्टर जगजीत सिंह को 50 हजार रुपये  रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को शनिवार को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


सीबीआई के अनुसार आरोपी मोहाली निवासी जगजीत सिंह (50) को शुक्रवार शाम को सेक्टर 36 स्थित उसके ऑफिस से रिश्वत लेते पकड़ा गया। सूत्रों के अनुसार सीबीआई को पंजाब में आईटीआई इंस्टीट्यूट के चेयरमैन जीआर सिंह ने शिकायत दी थी कि जगजीत सिंह उनसे  50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत के बाद सीबीआई ने आरोपी व पीड़ित के बीच पैसों की लेनदेन की फोन रिकार्डिंग करनी शुरू कर दी। डायरेक्टर  ने शुक्रवार को सेक्टर 36 में उनके ऑफिस में ही रिश्वत के 50 हजार रुपये पहुंचाने को कहा। सीबीआई ने सेक्टर 36 पंजाब टेक्निकल ऑफिस में ट्रैप लगा दिया और जैसे ही जगजीत सिंह ने पैसे पकड़े उसको सीबीआई ने दबोच लिया।
विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों के अनुसार कि जीआर सिंह के इंस्टीट्यूट को विभाग की तरफ से एक शोकॉज नोटिस भेजा गया था। जिसमें मान्यता रद्द करने की बात कही गई थी। इंस्टीट्यूट रद्द न करने के एवज में जगजीत सिंह ने 50 हजार रुपयों की मांग की थी। सीबीआई ने जगजीत सिंह केखिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी डाल दी है। उसके बाद सीबीआई ने सेक्टर 36 स्थित जगजीत केआफिस में मोहाली में उसके घर पर सर्च कर कागजात व फाइलें जब्त की हैं। शनिवार को आरोपी को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। सीबीआई आरोपी को रिमांड में ले कर इस बात का पता लगाएगी कि कहीं ये रिश्वत का पैसा आगे तो नहीं अफसरों में बंटना था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed