{"_id":"5995770e4f1c1b75048b47e4","slug":"punjab-gangster-vicky-goundar-threatening-post-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"FB पर गैंगस्टर की पोस्ट- ‘वीरो मौत टली नहीं, कुछ समय जिंदगी उधारी में दी है’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
FB पर गैंगस्टर की पोस्ट- ‘वीरो मौत टली नहीं, कुछ समय जिंदगी उधारी में दी है’
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Thu, 17 Aug 2017 04:30 PM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर विक्की गौंडर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टरों के हौंसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा इस खबर से लगाया जा सकता है कि फेसबुक पर पोस्ट करके खुलेआम धमकी दी गई और वो वायरल भी हो गई। पंजाब के खूंखार गैंगस्टर विक्की गोंडर ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिये फिर धमकी भरी पोस्ट वायरल की है। गोंडर ने यह पोस्ट अपनी एक एयरपोर्ट की फोटो समेत डाली है। यह पोस्ट 15 अगस्त को देर रात डाली गई है।
इसमें उसने बिना नाम लिए कुछ लोगों को धमकी दी है और कहा है कि उनकी मौत टली नहीं है, यह तो कुछ दिनों के लिए उधारी दी गई है। जिससे लंबे समय से गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से चलाई जा रही मुहिम फिलहाल तो कोई रंग लाती नजर नहीं आ रही है। इतना ही नहीं कुछ दिन पहले ही पंजाब पुलिस के एडीजीपी ला एंड आर्डर रोहित चौधरी ने कहा था कि फेसबुक पर अकाउंट बनाकर कोई भी अपराधी फोटो या मैसेज आसानी से डाल सकता है,
लेकिन अब पुलिस का साइबर क्राइम विंग गैंगस्टरों के फेसबुक अकाउंट व अन्य सोशल मीडिया अकाउंट बंद करने के लिए कंपनियों को लिखने जा रहा है लेकिन गोंडर की इस पोस्ट ने एडीजीपी के दावों की भी हवा निकाल दी है। जानकारी के मुताबिक गोंडर के फेसबुक अकाउंट पर 15 अगस्त की रात को एक पोस्ट डाली गई है। यह पोस्ट उसने खुद डाली है या किसी अन्य ने, इस बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। जबकि जो फोटो गोंडर की इस पोस्ट के साथ डाली गई है, वह एक एयरपोर्ट की है।
विज्ञापन
इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि गोंडर विदेश में घूम रहा हो सकता है, क्योंकि हाल ही में एक पोस्ट भी वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया था कि गोंडर विदेश चला गया है। उधर अब विक्की गोंडर के फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट डाली गई है, जिसमें लिखा गया है कि एह न सोच लयो वीरो तुहाडी मौत टल गई, थोड़ा टाइम जिंदगी उधार दित्ती तुहानू इंज्वाय करो जद तक, थैंक्स एलोट। इस पोस्ट से साफ होता है कि गैंगस्टरों का साया पंजाब से अभी टला नहीं है। जल्द ही पहले की तरह अपराधिक वारदातें हो सकती हैं।
एसपी (डी) हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि साइबर सेल को इस पोस्ट के बारे में जांच करने को कहा जाएगा। फिलहाल इस मामले में ज्यादा कुछ कहा नहीं जा सकता है। अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है।