फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Crime News: Husband Murdered his wife in Ludhiana of Punjab

खौफनाक: चार साल के बेटे के सामने डंडे से पत्नी को मार डाला, ये वजह आई सामने

Wed, 21 Oct 2020 06:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 21 Oct 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Punjab Crime News: Husband Murdered his wife in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।
लुधियाना के फोकल प्वाइंट की परमजीत कालोनी में मंगलवार देर रात घरेलू कलह के कारण एक व्यक्ति ने चार साल के बेटे के सामने पत्नी के सिर पर डंडा मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी भाग निकला। 
विज्ञापन


आसपास के लोगों को जब घटना का पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी और थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के कुछ समय बाद ही पत्नी कमला देवी को मारने वाले प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश करेगी। परिजनों के गांव से आने के बाद ही कमला देवी का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 
विज्ञापन


थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर मोहम्मद जमील ने बताया कि कमला देवी मूलरूप से उत्तरप्रदेश के हरदोई जिला स्थित गांव खोटेना की रहने वाली थी। यहां वह अपने पति और चार साल के बेटे का साथ रहती थी। उसकी बेटी गांव में परिजनों के पास रहती है। कुछ समय से कमला और प्रदीप में घरेलू बातों को लेकर तकरार होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। मंगलवार रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि प्रदीप ने अपने चार साल के बेटे के सामने ही पत्नी की हत्या कर दी। इंस्पेक्टर मोहम्मद जमील ने बताया कि आरोपी एक बार तो वहां से फरार हो गया था लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका कमला देवी के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed