फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab crime news, bsf personals, tarantaran news

BSF जवानों पर कार चढ़ाने का प्रयास, अज्ञात कार सवारों पर केस दर्ज

Thu, 02 Feb 2017 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब) Updated Thu, 02 Feb 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
Punjab crime news, bsf personals, tarantaran news
- फोटो : Demo Pic
भिखीविंड के मेन चौक पर बुधवार की रात ड्यूटी कर रहे बीएसएफ जवानों पर एसयूवी चढ़ाने की कोशिश की गई। बैरीकेड तोड़कर भागने में सफल अज्ञात कार सवार के खिलाफ थाना भिखीविंड पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस एसयूवी का सुराग लगा रही है। 
विज्ञापन


थाना भिखीविंड के एसएचओ राजबीर सिंह ने बताया कि बीएसएफ की 4 बटालियन मालदा वेस्ट बंगाल के सब इंस्पेक्टर विजय सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बुधवार की रात साढे़ नौ बजे के बीच वह और उनकी बटालियन के जवान भिखीविंड के मेन चौक पर ड्यूटी के दौरान कारों की चैकिंग कर रहे थे।  इस दौरान खेमकरन की ओर से एक तेज रफ्तार कार एक्सयूवी गाड़ी आई, जिस पर पीले रंग का झंडा लगा हुआ था। 
विज्ञापन


रुकने का इशारा करने पर चालक ने गाड़ी रोकने की बजाए बैरीकेड को तोड़ दिया गया व गाड़ी को जवानों पर चढ़ाने की कोशिश की। जवानों ने सावधानी से अपना बचाव किया। गाड़ी तेज रफतार से पट्टी की ओर फरार हो गई। एसएचओ राजबीर सिंह ने बताया कि सब-इंस्पैक्टर विजय सिंह के ब्यानों पर अज्ञात गाड़ी के सवार व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही एसयूवी के बारे में पता लगाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed