फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab business man and singer bhagwant rai bansal killed in manila

पंजाब के व्यापारी को मनीला में गोलियों से भून डाला, PCS से हुआ था विवाद

Tue, 14 Feb 2017 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Tue, 14 Feb 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
punjab business man and singer bhagwant rai bansal killed in manila
मनीला में पंजाब के व्यापारी का कत्ल
पंजाब के व्यापारी को मनीला में गोलियों से भून डाला गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई, वहीं वारदात के पीछे पीसीएस से हुआ विवाद बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के जालंधर में बस अड्डे के पास बने ग्रीन पार्क के रहने वाले 60 साल के भगवंत राय बांसल को मनीला में मंगवार सुबह पांच गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। उन्हें गोलियां अपार्टमेंट की पार्किंग में उस समय मारी गईं जब वह अपनी कार में बैठने वाले थे।
विज्ञापन


बांसल का मनीला फाइनांस का बिजनेस है। ग्रीन पार्क में रहते बेटे सिमरन बांसल ने कहा-सुबह के पौने दस बजे चचेरे भाई पम्मी की कॉल आई कि पापा को गोलियां मार दीं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताते हैं कि बांसल घर से आते समय लुधियाना में रहते रिश्तेदार कुलवंत सिंह से फोन पर बात कर रहे थे। कुलवंत ने कहा-डेढ़ मिनट की बातचीत के दौरान रुटीन में हाल चाल पूछ रहे थे।
विज्ञापन


कॉल काटने के बाद उन पर फायरिंग हुई। बांसल के मर्डर की खबर मिलते ही उनके दोस्त जसविंदर बांसल, गुरविंदर नागरा, मक्खन सिंह और राजेश सोगी बांसल फैमिली को दिलासा देने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले जाना था अमेरिका
बांसल मनीला की पाको स्ट्रीट स्थित अपार्टमेंट में रह रहे थे। उनका अमेरिका जाना का प्रोग्राम था और वहां की पुलिस से सोमवार को उन्हें क्लियरेंस मिलनी थी और बुधवार को उनकी फ्लाइट थी। बांसल का कुछ साल पहले एक पीसीएस अधिकारी से विवाद हुआ था। उनके बेटे गोविंद का कहना है कि पापा का विवाद खत्म हो चुका है। बांसल फाइनांसर के साथ सिंगर भी थे। उन्होंने यूट्यूब पर अपने गाने डाले थे।


7 साल पहले भी हुआ था जानलेवा हमला
फगवाड़ाके गांव खजुरला के रहने वाले बांसल 1975 में मनीला गए थे। बांसल जालंधर में डेंटिंग-पेंटिंग का काम करते थे। उन्हें मनीला में इंडियन सिख टेंपल का प्रधान बनाया गया था। 7 साल पहले मनीला में बांसल पर अटैक हुआ था। इस अटैक में उनके दोस्त राजेश शर्मा उर्फ पंडित की मौत हो गई थी। 4 साल से उनका भांजा जॉनी प्रधान है। 6 महीने पहले उन्हें अपनी सिक्योरिटी लौटाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed