{"_id":"57dff1684f1c1b5f13a83412","slug":"punjab-bribe-case-another-arrested-for-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेते पकड़ा गया कानूनगो, इस मामले में थी डील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत लेते पकड़ा गया कानूनगो, इस मामले में थी डील
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 20 Sep 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो भाईयों के बीच जगह का बंटवारा कराने के लिए दस हजार रुपये की रिश्वत लेने वाले कानूनगो को विजिलेंस की टीम ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम ने उसे साहनेवाल दफ्तर से गिरफ्तार किया। विजिलेंस की टीम ने गांव भैणी गाही के रहने वाले हरचरण सिंह की शिकायत पर कानूनगो कुलदीप सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी कानूनगो को मंगलवार को अदालत में पेश करेगी।
विजिलेंस डीएसपी जसविंदर सिंह ने कहा कि हरचरण सिंह और उसके भाई की गांव में 52 किले जगह है। दोनों भाई जगह का बंटवारा कराना चाहते थे। इसके लिए कानूनगो की भी मदद चाहिए थी। उन्होंने कुलदीप सिंह के साथ मुलाकात की और सारी बात बताई। कुलदीप सिंह ने उससे तीस हजार रुपये रिश्वत की मांग की और कहा कि उसका काम जल्द करवा दिया जाएगा। दोनों में बीस हजार रुपये में सौदा तय हो गया। दस हजार रुपये सोमवार को देने तय हुए जबकि बाकी के दस हजार रुपये काम होने के बाद देने थे। इस दौरान हरचरण सिंह ने इसकी शिकायत विजिलेंस के पास कर दी। सोमवार को जब हरचरण सिंह कुलदीप सिंह को पैसे देने दफ्तर गया तो विजिलेंस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने कहा कि पुलिस आरोपी को मंगलवार अदालत में पेश करेगी।