फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab bribe case another arrested for taking bribe

रिश्वत लेते पकड़ा गया कानूनगो, इस मामले में थी डील

Tue, 20 Sep 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 20 Sep 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
punjab bribe case another arrested for taking bribe
- फोटो : demo pic
दो भाईयों के बीच जगह का बंटवारा कराने के लिए दस हजार रुपये की रिश्वत लेने वाले कानूनगो को विजिलेंस की टीम ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम ने उसे साहनेवाल दफ्तर से गिरफ्तार किया। विजिलेंस की टीम ने गांव भैणी गाही के रहने वाले हरचरण सिंह की शिकायत पर कानूनगो कुलदीप सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी कानूनगो को मंगलवार को अदालत में पेश करेगी। 
विज्ञापन


विजिलेंस डीएसपी जसविंदर सिंह ने कहा कि हरचरण सिंह और उसके भाई की गांव में 52 किले जगह है। दोनों भाई जगह का बंटवारा कराना चाहते थे। इसके लिए कानूनगो की भी मदद चाहिए थी। उन्होंने कुलदीप सिंह के साथ मुलाकात की और सारी बात बताई। कुलदीप सिंह ने उससे तीस हजार रुपये रिश्वत की मांग की और कहा कि उसका काम जल्द करवा दिया जाएगा। दोनों में बीस हजार रुपये में सौदा तय हो गया। दस हजार रुपये सोमवार को देने तय हुए जबकि बाकी के दस हजार रुपये काम होने के बाद देने थे। इस दौरान हरचरण सिंह ने इसकी शिकायत विजिलेंस के पास कर दी। सोमवार को जब हरचरण सिंह कुलदीप सिंह को पैसे देने दफ्तर गया तो विजिलेंस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने कहा कि पुलिस आरोपी को मंगलवार अदालत में पेश करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed