फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab: Bloody clash in Sangrur jail, two prisoners died, three prisoners badly injured

Punjab : रंजिश के चलते संगरूर जेल में खूनी झड़प, दो कैदियों की मौत; तीन बुरी तरह जख्मी

Sat, 20 Apr 2024 01:44 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 20 Apr 2024 01:44 AM IST
सार

पंजाब की सुगरूर जेल में दो गुटों में हुई झड़प में तीन से चार कैदी बुरी तरह जख्मी हुए हैं। जख्मी कैदियों को पटियाला के राजेंद्र मेडिकल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Punjab: Bloody clash in Sangrur jail, two prisoners died, three prisoners badly injured
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के संगरूर जेल में कैदियों के दो गुट आपस मे भिड़ गए। इस हिंसक झड़प में दो कैदियों की मौत हो गई है। यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे की है जब कैदी अपनी बैरक में सोने के लिए जा रहे थे तभी पुरानी रंजिश के चलते आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है एक गुट ने दूसरे गुट पर कटर से हमला किया, जिसमें दो कैदी बुरी तरह लहूलुहान हो गए। 

विज्ञापन


जेल पुलिस खून से लथपत दो कैदियों को जब इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची तो वहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है दो गुटों की इस हिंसक झड़प में तीन कैदी बुरी तरह जख्मी है जिनका इलाज चल रहा है। इन जख्मी कैदियों को पटियाला के राजेंद्र मेडिकल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


संगरूर जेल प्रशासन के मुताबिक जिन दो कैदियों की मौत हुई है उनकी पहचान हर्ष और धर्मेंद्र के रूप में हुई है। जबकि घायलों में गगनदीप सिंह, मुहम्मद हारिश और सिमरन के रूप में हुई है। पुलिस विभाग के सूत्रों के मुताबिक जेल में ये झड़प किसी गैंग के आदेश पर हर्ष और धर्मेंद्र को जान से मारने के मकसद से ही हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावर जुझार पर हत्या सहित 18 केस हैं दर्ज 
संगरूर जेल प्रशासन के अफसर के मुताबिक रात करीब 8:30 बजे जेल में बंद सिमरनजीत सिंह जुझार ने अपने 7 से 8 अन्य कैदी साथियों के साथ मोहम्मद शाहबाज और उसके गुट के कैदियों पर हमला बोल दिया। जुझार और उसके साथियों ने कटर से हमला किया। जिन दो कैदियों की मौत हुई है, उनकी गर्दन, मुंह, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों में मेडिकल जांच के दौरान घाव के निशान पाए गए हैं। पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक सिमरनजीत सिंह जुझार अमृतसर के रसूलपुर का रहने वाला है उस पर हत्या सहित 18 मुकदमे दर्ज हैं। जुझार करीब 6 साल से जेल में बंद है। 


दोनों गुट के कैदियों को अलग-अलग बैरेक में रखा गया
इस हिंसक झड़प के बाद संगरूर जेल प्रबंधन ने दोनों गुटों के कैदियों को अलग-अलग बैरक में रखा है ताकि दोबारा कोई झड़प ना हो सके। संगरूर जेल के अधीक्षक के मुताबिक जो तीन कैदी घायल हुए हैं पुलिस उनसे झड़प के असली कारणों का पता लगाने के लिए जल्द ही पूछताछ करेगी। जेल के अंदर और बाहर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed