फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab big steel businessman rajeev mittal daughter and her husband died in thailand

स्टील किंग की बेटी-दामाद थाइलैंड में डूबे

Tue, 07 Oct 2014 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 07 Oct 2014 10:04 PM IST
विज्ञापन
punjab big steel businessman rajeev mittal daughter and her husband died in thailand

पंजाब के प्रमुख उद्योगपति आरती स्टील ग्रुप के डायरेक्टर राजीव मित्तल को बेटी के जन्मदिन पर ही उसकी मौत की खबर मिली। उनकी बेटी पंखुड़ी अपने पति यश अग्रवाल के साथ अपना जन्मदिन मनाने थाईलैंड गई थी।

विज्ञापन


पांच अक्तूबर को करा बी चाओ रैसकियो सेंटर में बोटिंग के दौरान किश्ती पलटने से दोनों समुद्र में डूब गए जिससे उनकी मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार दोनों ने लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी थी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मित्तल परिवार थाईलैंड रवाना हो गया। इस खबर से उद्योग जगत में शोक की लहर व्याप्त है।

थाईलैंड के लिए रवाना हुए मित्तल परिवार के लोग

punjab big steel businessman rajeev mittal daughter and her husband died in thailand

राजीव मित्तल की बेटी पंखुड़ी की शादी हैदराबाद के रहने वाले अग्रवाल परिवार के युवक यश अग्रवाल से पिछले साल थाईलैंड में ही हुई थी। अग्रवाल परिवार की हैदराबाद में स्पिनिग की मिलें हैं। परिवार के सूत्रों का कहना है कि बेटी का ससुराल हैदराबाद में होने के कारण शवों को सीधे वहीं ले जाया जाएगा और उनका अंतिम संस्कार भी वहीं पर किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार पंखुड़ी और यश पांच अक्तूबर की शाम को बोटिंग करने के लिए फुकेट गए और वापसी में अचानक मौसम खराब हो गया। बताया जाता है कि दोनों ने लाइफ जैकेट भी नहीं पहन रखी थीं।

जब बोट डूबने लगी और पल्टियां खाने लगी तो बोट के चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। लेकिन पंखुड़ी और यश समुद्र में समा गए। पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद उनके शव समुद्र से निकाले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed