फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab accident, 5 death in one day, ludhiana accident

पंजाब की कातिल सड़कों ने थामीं एक दिन में 5 लोगों की सांसें

Thu, 08 Dec 2016 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 08 Dec 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
punjab accident, 5 death in one day, ludhiana accident
Accident
पंजाब में आज अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की जान चली गई। पटियाला में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पहले केस में नंद किशोर निवासी बिहार हाल निवासी कंडा बस्ती पातड़ां ने पुलिस के पास बयान दिया है कि उसका चचेरा भाई शंकर साहनी (35) कुल्चे-छोले की रेहड़ी लगाता था। वह गांव सेलवाला के पास से जा रहा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक गुरचरन सिंह निवासी खानेवाल पातड़ां ने शंकर की रेहड़ी में टक्कर मारी। इस हादसे में शंकर बुरी तरह से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जो फिलहाल फरार है।
विज्ञापन


एक दूसरे केस में नमजिंदर सिंह निवास शादी हरी थाना दिड़बा संगरूर ने पातड़ां पुलिस के पास बयान दिया है कि उसका ताया सरदारा सिंह (55) साइकिल पर गांव दुगाल के पास से जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार के अज्ञात चालक ने साइकिल में टक्कर मारी। इस हादसे में सरदारा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों खिलाफ केस दर्ज किया

punjab accident, 5 death in one day, ludhiana accident
accident - फोटो : graphic
जालंधर के वर्कशॉप चौक के पास तेज रफ्तार टैंकर की छोटा हाथी के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मृृतक की पहचान गांव नंगल करार खां के रहने वाले सोहन लाल के तौर पर हुई है, जो सब्जी की फेरी लगाने का काम करता था।

अस्पताल में इजार करवा रहे छोटा हाथी के ड्राइवर रणजीत सिंह निवासी सूफी पिंड ने कहा कि वह और उसके साथ कुछ लोग छोटा हाथी में सवार होकर सुबह साढ़े पांच बजे वर्कशॅाप चौक से मकसूदां जा रहे थे। इस दौरान अचानक कपूरथला चौक की ओर से तेज रफ्तार आ रहे टैंकर ने छोटा हाथी को टक्कर मार दी। टैंकर इतना तेज था कि छोटा हाथी को घसीटते हुए दूसरी ओर ले गया। इससे ड्राइवर सीट के साथ में बैठे सोहन लाल की मौके पर ही मौत हो गई।

नंगल करार खां के रहने वाले सोहन लाल सब्जी की रेहड़ी लगाने का काम करता था। छोटे हाथी में सवार दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हादसे के बाद ही टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। थाना नंबर दो की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी टैंकर ड्राइवर को पकड़ने के लिए छानबीन शुरू कर दी।

उधर, अबोहर में फाजिल्का रोड पर मंगलवार की रात कार व ट्रक की टक्कर में युवक की मौत हो गई और उसके तीन साथी घायल हो गए। घायलों को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed