{"_id":"5b8d3b2f42c7924633078891","slug":"property-dealer-and-wife-shot-dead-in-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगरूरः पहले हथियार से किया हमला, फिर पति-पत्नी को मार दी गोली, तड़प-तड़प के हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संगरूरः पहले हथियार से किया हमला, फिर पति-पत्नी को मार दी गोली, तड़प-तड़प के हुई मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
Updated Tue, 04 Sep 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
मृतक पति-पत्नी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के संगरूर में प्रापर्टी डीलर और उसकी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पहले हत्यारों ने धारदार हथियार से हमला बोला और बाद में गोली मार दी। पुलिस ने पूर्व कांग्रेस पार्षद सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक प्रापर्टी डीलर चरणजीत कुमार गर्ग उर्फ चिड़ी निवासी कैप्टन कर्म सिंह नगर अपनी पत्नी पूजा गर्ग के साथ अपनी स्विफ्ट कार में पटियाला गेट बाजार की तरफ जा रहे थे। जब वह रणबीर कालेज के पास पहुंचे तो पहले से ही घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और कार से उतरते ही तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर और उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।
मृतक के भाई कर्मजीत कुमार ने बताया कि उसके भाई चरणजीत गर्ग ने महल मुबारक निवासी दो भाइयों प्रदीप कुमार और जस्सी से पांच लाख रुपये लेने थे। बार-बार पैसे मांगने के बावजूद वह पैसे नहीं दे रहे थे। वारदात के समय चरणजीत ने उसे फोन पर बताया कि जस्सी, प्रदीप कुमार, पोंपी और जज्जू उन्हें घेरकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि चरणजीत और पूजा की लाश खून से सनी पड़ी थी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे थाना सिटी के प्रभारी पलविंदर सिंह ने वारदात स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के भाई कर्मजीत के बयान पर पूर्व पार्षद अनुपम पोंपी, जज्जू निवासी दशमेश नगर, सगे भाई प्रदीप कुमार और जस्सी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।एसएचओ पलविंदर सिंह ने कहा कि घटनास्थल के पास लगे सीटीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वारदात वाली जगह पर पुलिस को दो खाली कारतूस भी मिले हैं।