फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Property dealer and engineer arrested with heroin In Mohali

हेरोइन तस्करी करने लगे प्रॉपर्टी डीलर और इंजीनियर, पुलिस ने बिछाया जाल...ऐसे आए पकड़ में

Sat, 29 Dec 2018 09:18 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 29 Dec 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
Property dealer and engineer arrested with heroin In Mohali
कोर्ट में पेश करने आरोपियों ले जाती एसटीएफ

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दिल्ली नंबर की एक स्विफ्ट कार समेत दो लोगों को तीस ग्राम हेरोइन समेत दबोचा है। आरोपियों में से एक वाटर प्लांट का मालिक व इंजीनियर है, जबकि दूसरा प्रॉपर्टी डीलर है। आरोपियों पर एसटीएफ के फेज-चार स्थित थाने में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान दविंदर सिंह सेक्टर-15ए गांव अजरोंदा थाना सेक्टर-12 फरीदाबाद (हरियाणा) व दविंदर बैंसला उर्फ लाला निवासी शिव कालोनी सेक्टर-122 एनआईटी फरीदाबाद के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


एसटीएफ के एसपी राजिंदर सिंह सोहल ने आरोपियों को काबू करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी चंडीगढ़ व मोहाली में हेरोइन सप्लाई करते थे। दोनों अच्छे घरों से संबंध रखते हैं। दविदंर सिंह नाम के आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन चार महीने पहले अपने दोस्त सन्नी निवासी फरीदाबाद के चक्कर में आकर हेरोइन पीने लगा था, जबकि दूसरे आरोपी दविंदर बैंसला उर्फ लाला ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह एक प्राइवेट सिविल इंजीनियर है। 

साथ ही उसका अपना पानी का प्लांट है। जानकारी के मुताबिक एसटीएफ को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति दिल्ली नंबर की कार में हेरोइन लेकर चंडीगढ़ साइड से मोहाली आ रहे हैं। इसके बाद एएसआई अवतार सिंह समेत पुलिस पार्टी फेज-दो लाइटों पर पहुंच गई। तभी वहां से कार भी आ गई और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। 

कार के डैश बोर्ड से मिली तीस हजार की ड्रग मनी  
जब पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास से तीस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। साथ ही कार के डैश बोर्ड से तीस हजार रुपये ड्रग मनी भी बरामद हुई है। इसके बाद एसटीएफ ने दोनों को कब्जे में ले लिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी। 

दिल्ली से लाते थे हेरोइन 
दविंदर बैंसला ने बताया कि उसकी दोस्ती दविंदर सिंह से हो गई। इसके बाद वह भी हेरोइन पीने का आदि हो गया। उसने बताया कि वह दिल्ली से एक नाइजीरियन से हेरोइन लेकर आते हैं, लेकिन उसका पता नहीं जानते। हालांकि वह पैसे के चक्कर में ही ऐसा कर रहे थे। 

अब सप्लाई चेन तोड़ेगी एसटीएफ 
एसटीएफ ने अदालत में आरोपियों का रिमांड लेने के लिए तर्क दिया कि आरोपियों से पूछताछ करनी है कि वह हेरोइन कहां से लेकर आते थे। साथ ही कहा कि हेरोइन को वह कहां-कहां सप्लाई करते थे। आरोपियों की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए गहराई से पूछताछ की जाएगी। अदालत ने आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed