{"_id":"1a444b7f1422f8e24d395fb2a64dcb83","slug":"prisoner-arrested-in-jail-with-drug-tablet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट पार्ट में छिपाई नशे की 175 गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राइवेट पार्ट में छिपाई नशे की 175 गोलियां
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Wed, 17 Dec 2014 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल जेल में बुधवार को एक कैदी से प्राइवेट पार्ट में छिपाकर लाई गई नशे की 175 गोलियों को बरामद किया गया। इस बारे में कैदी और इस काम में उसकी सहायता करने वाले साथी के खिलाफ संबंधित थाने को कार्रवाई करने की सिफारिश कर दी है। जेल सुपरिंटेंडेंट एसपी खन्ना ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
नवांशहर के कस्बे महतपुर निवासी हरकिं दर बीते 18 महीने से सेंट्रल जेल में बंद है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में तहत मामला चल रहा है। 15 दिसंबर को वह अदालत में पेशी के लिए गया था।
विज्ञापन
वापसी में वह अपने प्राइवेट पार्ट में नशे की गोलियां छिपाकर लाया था। बुधवार को जेल सुपरिंटेंडेंट के निर्देश पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जेल के ब्लॉक चार की बैरक से नशे की गोलियां बरामद की गई।
विज्ञापन
इस बारे में पूछताछ के दौरान कैदी ने स्वीकार किया कि वह अपने प्राइवेट पार्ट में छिपाकर गोलियां जेल के अंदर लाया था। इस काम में साथी कैदी ने उसकी सहायता की थी। दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है।